मध्य प्रदेशन्यूज़भारतहेडलाइंस

MP में कपल ने रातभर की फोन पर बात फिर किया सुसाइड, हाथ-गले की नस काटी,फिर लगाया करंट, नाकाम रहे तो फांसी लगाई

खबर इंडिया की। मध्य प्रदेश में शनिवार को आत्महत्या के दो अलग-अलग मामलों ने पुलिस को भी चौंका दिया। पहले मामला रायसेन जिले के उदयपुरा का सामने आया, जहां 23 वर्षीय साक्षी धाकड़ ने सुबह करीब 6 बजे फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं, करीब 350 किलोमीटर दूर उज्जैन जिले के पवासा थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय ऋषभ मीणा ने भी लगभग उसी समय आत्महत्या कर ली।

शुरुआत में दोनों घटनाएं अलग-अलग लग रही थीं, लेकिन जब पुलिस ने कॉल डिटेल्स और मोबाइल चैट खंगाली तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। दोनों प्रेमी-प्रेमिका थे और मौत से पहले पूरी रात एक-दूसरे से फोन पर बात कर रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, ऋषभ ने पहले हाथ और गले की नस काटने की कोशिश की, फिर करंट लगाकर जान देने का प्रयास किया। जब इसमें नाकाम रहा तो कमरे के बाहर लगी रेलिंग से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं साक्षी ने अपने नाना के घर में फांसी लगा ली।

मोबाइल रिकॉर्ड के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 6 बजे दोनों के बीच आखिरी कॉल हुई। इसके बाद ऋषभ ने मोबाइल फ्लाइट मोड पर डाल दिया। प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच गहरे प्रेम संबंधों की पुष्टि हुई है।

पुलिस अब दोनों परिवारों से पूछताछ कर रही है और आत्महत्या के कारणों की विस्तृत जांच जारी है।

यदि आप या आपका कोई परिचित भावनात्मक संकट से गुजर रहा है, तो तुरंत परिवार, दोस्तों या किसी हेल्पलाइन से संपर्क करें। समय पर मदद जीवन बचा सकती है।

Related Posts

पति ने मायके जाने से किया इंकार तो पत्नी ने 8 महीने की बच्ची को पिला दिया तेजाब, फिर कार में…!

खबर इंडिया की।राजस्थान में एक मां की ममता का शर्मसार करने वाला मामला सामने आया…

1 of 814

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *