अपराधदिल्लीन्यूज़

एक ही परिवार में 4 की हत्या, बेटा ही निकला गुनहगार

दिल्ली के पालम इलाके से रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर आई है। जहां एक ही घर में एक ही परिवार के 4 सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया गया है। हत्या करने वाला भी परिवार का ही बताया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि उसे फोन पर सुचना मिली कि एक घर से चिखने-चिल्लाने की आवाज आ रही है। जब पुलिस वहां पहुंची तो उसे उस घर में 4 लाश पड़ी हुई मिली। आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन फोन करने वाले शख्स ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम केशव है जो नशे का आदी है। उसकी उम्र लगभग 25 साल है। उसने ही परिवार के चारों सदस्यों की हत्या की है। युवक ने हत्या करने के लिए चाकु का इस्तेमाल किया है। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि युवक ने अपने मां-पिता, बहन और दादी को मौत के घाट उतार दिया है।

मृतकों के नाम दिनेश कुमार, मां दर्शन सैनी, बहन उर्वशी सैनी और दादी दिवानो देवी हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी के पास जॉब नहीं थी. इसी को लेकर परिवार में झगड़ा हुआ था. 

Related Posts

1 of 791

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *