अपराधन्यूज़

ग्रेटर नोएडा में महिला ने 22वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के थाना क्षेत्र में एक महिला से अपने घर से कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महिला की उम्र करीब 68 साल की है। वह कुछ दिनों से डिप्रेशन का शिकार थी। घटना वाले दिन उसने वीपी के दवाई की ओवर डोज ले ली थी।

घटना बिसरख के चेरी काउंटी हाउसिंग सोसायटी का है। जिसके फ्लैट नंबर

2205 टावर बी-3 में ये महिला अपने बेटी और दामाद के साथ रहती थी। महिला मुल रुप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। घटना बुधवार की तड़के सुबह 2:30 बजे की है जब उसने अपने 22वीं मंजिल से छलांग लगा दी।

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की जांच और कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts

1 of 778

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *