दिल्लीन्यूज़

चांदनी चौक में लगी भीषण आग, दर्जनों दुकानें जलकर राख

दिल्ली की चांदनी चौक मार्केट में उस समय चीख-पुकार मच गई, जब अचानक से दो दुकानों में आग लग गई। देखते ही देखते ये आग आस-पास की दुकानों में फैल गई और धू-धूकर जलने लगी। चांदनी चौक की तंग गलियों में ये पिछले तीन महीनों में दूसरी बार आग लगी है। इससे पहले भी एक बार कपड़े की दुकान में आग लग चुकी है। उस समय भी लाखों का नुकसान हुआ था।

आपको बता दें कि ये आग एक दुकान में शार्ट सर्किट की वजह से लगी फिर अचानक से आग तेज हो गई और देखते ही देखते आसपास की कई दुकानों में आग लग गई। आग की सुचना मिलते ही दमकल विभाग की 40 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की जाने लगी। लेकिन आग इतनी तेज थी की आग नहीं बुझाया जा सका और लपटें तेज ही होती गई।

आलम ये रहा कि दमकल विभाग की गाड़ियां देखते ही लोग गुहार लगाने लगी कि पहले मेरी दुकान बचा लो पहले मेरी दुकान बचा लो लेकिन आग इतनी तेज थी कि किसी एक दुकान को बचाना मुश्किल लग रहा था। लेकिन कर्मियों ने आनन-फानन में किसी तरह आग पर मशक्कत पाने की कोशिश की।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इसपर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि मैं जिला प्रशासन से लगातार अपडेट ले रहा हूं।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 888

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *