न्यूज़

गुजरात में लगा आप को झटका, ये नेता बीजेपी में हुआ शामिल

गुजरात विधानसभा चुनाव में मतदान की तारीख आते ही आम आदमी पार्टी और बीजेपी में टक्कर तेज हो गई है। बड़े-बड़े दावे कर रही आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है।

दरअसल कच्छ जिले की अबडासा विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी वसंत वलजीभाई खेतानी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद वे बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इसी के साथ उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी को अपना समर्थन देने की घोषणा भी की। खेतानी ने रविवार को पार्टी से इस्तीफा देते हुए जनता से बीजेपी उम्मीदवार प्रद्युमन सिंह जडेजा को जीताने की अपील की. 

गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए मतदान 2 चरणों में 1 और 5 दिसंबर को होंगे. कच्छ में पहले चरण में मतदान होगा. कच्छ में 6 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें पाकिस्तान की सीमा से लगे अबडासा, भुज और रापर के अलावा मांडवी, अंजार और गांधीधाम शामिल हैं. बीजेपी ने 2017 में 4 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस ने रापर और अबडासा में जीत हासिल की थी, लेकिन अबडासा से विधायक ने 2020 में पार्टी छोड़ दी और बाद में बीजेपी के टिकट से चुनाव जीता था. आम आदमी पार्टी (AAP) कच्छ की सभी 6 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे , जिसमें अबडासा प्रत्याशी बीजेपी के पाले में चला गया.

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 741

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *