अपराधदिल्लीन्यूज़

दिल्ली के पांडव नगर में श्रद्धा वॉल्कर जैसी हत्याकांड का खुलासा

अभी दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड की गूंज थमी भी नहीं कि एक और हत्याकांड ने सनसनी मचा दी है। बिल्कुल श्रद्धा जैसी हत्याकांड दिल्ली के पांडव नगर में की गई है। जहां भी श्रद्धा की तरह हत्या करके लाश को फ्रिज में रख दिया गया था और उसे रोज-रोज ले जाकर फेंका जाता था।

दरअसल देश की राजधानी दिल्ली में श्रद्धा मर्डर के जैसी एक और वारदात को अंजाम दिया गया है। जिसमें एक मां-बेटे ने मिलकर हत्या की है। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने एक महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि बेटे ने माँ के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी। फिर शव को काट कर टूकड़े-टूकड़े कर दिया और फ्रीज में रख दिया। आरोपी मां-बेटे ने अलग-अलग दिन आकर चांद सिनेमा के सामने स्थित ग्राउंड में आधी रात के बाद शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाया।

लेकिन दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ईस्ट दिल्ली में मिल रहे इंसानी शरीर के टुकड़ों की गुत्थी को सुलझा लिया है। पाडंव नगर के रहने वाले एक युवक की लाश को एक घर मे रोज काटकर उसे फ्रिज में रखा जाता था. जिसके बाद रोजाना शव के टुकड़ों को पाडंव नगर और ईस्ट दिल्ली के अलग अलग इलाको में फेंक दिया जाता था.

कत्ल की इस खौफनाक वारदात को मां-बेटे ने मिलकर अंजाम दिया था. दोनों मां-बेटे ही अपने घर में शव के टुकड़े कर फ्रिज में छुपाकर रखते थे और फिर उसे पाडंव नगर इलाके में फेंक दिया करते थे.

इस हत्याकांड को लेकर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बताया कि दिल्ली के पांडव नगर में क्राइम ब्रांच ने पति की हत्या के आरोप में एक महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है. उन्होंने शव के कई टुकड़े कर फ्रिज में रखा और पास के मैदान में फेंक दिया.

इस हत्याकांड के पीछे अवैध संबंध का भी शक जताया जा रहा है और क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी मां-बटे पूनम और दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। जिस व्यक्ति की हत्या की गई उसका नाम अंजन दास है।

आरोपियों ने हत्या के बाद शव के टुकड़े अलग-अलग जगह पर फेंक दिए थे. बता दें कि इससे पहले दिल्ली में श्रद्धा वॉलकर की कथित तौर हत्या करके उसके शव के 35 टुकड़े कर जंगल में फेंक दिए थे. इस हत्याकांड का आरोपी आफताब पूनावाला दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं.

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 888

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *