न्यूज़

महाकाल के दरबार पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मंगलवार को मध्य प्रदेश पहुंचे। जहां के उज्जैन मंदिर में भगवान शिव के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा ने उज्जैन में प्रवेश किया। इस दौरान राहुल गांधी लाल धोती पहने दिखे।

वे मंदिर के पुजारियों के मार्गदर्शन में सभी अनुष्ठान किए. मंदिर के पुजारियों ने उन्हें स्टॉल भेंट किया. अनुष्ठान करने के बाद राहुल गांधी ने मंदिर के गर्भगृह के सामने दंडवत प्रणाम किया. वे मंदिर परिसर में नंदी (भगवान शिव का वाहन माना जाने वाला पवित्र बैल) की मूर्ति के पास भी कुछ देर बैठे.

उसके बाद राहुल गांधी उज्जैन स्थित श्री दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र श्री महावीर तपोभूमि पहुंचे. यहां उन्होंने जैन धर्मगुरुओं के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया. राहुल ने यहां आरती भी की. वे यहां काफी देर तक रहे.

​23 नवंबर को ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचे थे

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा 23 नवंबर को महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश में पहुंच गई थी. इन 7 दिनों में राहुल गांधी भगवान शिव को समर्पित ज्योतिर्लिंग मंदिर में दूसरी बार पहुंचे हैं. इससे पहले जब 23 नवंबर को जब उनकी भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में पहुंची थी, तब राहुल गांधी, उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और परिवार के सदस्य खंडवा जिले के प्रसिद्ध ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचे थे. वहां ब्रह्मपुरी घाट पर मां नर्मदा की आरती में शामिल हुए थे. राहुल ने देश के 12 ‘ज्योतिर्लिंगों’ में से एक प्रसिद्ध शिव मंदिर में आरती और पूजा की थी.

​संत की तरह देखे गए थे राहुल गांधी

राहुल की पूजा करने की तस्वीरें सामने आई थी, जिसमें वे भक्ति में लीन देखे गए थे. राहुल गांधी हाथों में दीपक लेकर नर्मदा मां की आरती करते देखे गए. राहुल बढ़ी हुई दाड़ी में एक संत की तरह दिख रहे थे. उनके सिर पर मालवा का साफा लगा था. जबकि उन्होंने ऊं लिखी हुई चुनरी ओढ़ रखी थी. उनके हाथ में स्मार्टवॉच थी.

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *