उत्तर प्रदेशन्यूज़

कौशांबी डीपीओ के महिला कर्मचारी के साथ छेड़खानी का वीडियो वायरल

हाय रे ठरक की भूख, जब दिमाग में सनक ही सवार हो जाए तो किसकी उम्र किसे दिखती है… मन में जब किसी के लिए गलत इरादे आ जाए तो फिर क्या ही करें उसका… किसी तरह उसे पा लेने की इच्छा सारी संवेदनाएं मार देती है… फिर ना उम्र का तकाजा याद आता है ना जगह और समय दिखता है… दिमाग की बत्तियां ऐसे फ्यूज हो जाती है मानो शरीर का ट्रांसफार्मर उड़ गया हो…

हाथ में फाइल और पेन ली हुई इस महिला को देखिए… फिर इस ठरकी अधिकारी को देखिए जिसके सर पर बाल भी नहीं हैं… कैसे जबरदस्ती इस महिला का हाथ पकड़ रहा है… ये सब वहां हो रहा है जहां के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं… जिनके नाम से अपराधी थर-थर कांपते हैं… वीडियो कौशांबी के जिला प्रोबेशन अधिकारी का है… जो अपने ऑफिस की महिला कर्मचारी के साथ सरेआम छेड़खानी कर रहा है… तस्वीरों को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कैसे इस तरह के लोग समाज को बदनाम करने में सबसे आगे रहते हैं…

वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम रामनाथ राम है जो कौशांबी जिले में डीपीओ के पद पर तैनात हैं… एक महिला कर्मचारी फाइल लेकर साइन करवाने आती है… जब साइन करवाकर वो वापस जाने लगती है तो अधिकारी महोदय महिला कर्मचारी का हाथ पकड़ने की कोशिश करते हैं… जिसका अंदाजा उस महिला करमचारी को बिल्कुल भी नहीं होता है… अचानक से हुई इस हरकत से महिला घबरा जाती है और हाथ छुडाने की कोशिश करती है… अधिकारी की ये शर्मनाक घटना कैमरे में कैद हो गई है… जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है…

महिला कर्मचारी प्रोवेशन अधिकारी के खिलाफ प्रयागराज थाने में तहरीर दी ही… वीडियो सामने आने के बाद कौशांबी की जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने एडीएम को न्यायिक जांच सौंप दी है… आरोपी अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरु करने के लिए शासन को पत्र भेज दिया गया है…

गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी डीपीओ पर एक महिला ने छेड़छाड़ा का आरोप लगाया था… 4 दिन पहले प्रोवेशन ऑफिस में आउटसोर्सिंग पर तैनात एक दिव्यांग महिला कर्मचारी ने डीपीओ पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया था… जिसके बाद महिला ने ऑफिस में जमकर हंगामा भी किया था… इससे नाराज होकर डीपीओ ने अधिकारियों से उसकी गलत फीडबैक देकर सेवा समाप्त करवा दी…

पीड़िता ने डीएम और प्रयागराज मंडल के कमिश्नर को इसकी शिकायत दी है… वायरल वीडियो पर डीएम ने बताया कि महिला कर्मचारी से अश्लील हरकत करते हुए डीपीओ का एक वीडियो मिला है… इसकी जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है…

जबकि आरोपी डीपीओ ने बताया कि उसके और महिला कर्मचारी के बीच में वही संबंध है जो एक अधिकारी और कर्मचारी के बीच में होता है… इसके अलावा और किसी तरह का संबंध उस कर्मचारी के साथ उसका संबंध नहीं है…

Related Posts

1 of 789

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *