न्यूज़

पीएम मोदी के मां की तबीयत बिगड़ी, यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती

मोदी जिसकी छाया है जिसकी वजह से मोदी की काया है… मोदी जिसके हाथों से एक निवाला भी खा लेते हैं तो धन्य हो जाते हैं मोदी जिसके चरणों में सर झुकाते हैं.. तो संसार का सारा सुख पाते हैं जिसके आशीर्वाद से मोदी की कामयाबी का पूरा संसार है…

मोदी की वो मां आज बीमार है…प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। हीराबा को मंगलवार रात को अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती किया गया है। शुरुआती रिपोर्ट्स हैं कि हीराबा को रूटीन चेकअप के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया है।

लेकन पूरे देश की निगाहें इस वक्त अहमदाबाद की यूएन मेहता अस्पताल की है है आपने देखा होगा कि जिस वक्त पीएम मोदी अहमदाबाद पहुंचकर अपने मां से मिलते हैं उस वक्त पूरे देश की निगाहें टीवी पर टिक जाती है… कैसे पीएम मोदी मां के हाथों से खिर खाकर धन्य हो जाते हैं… मोदी के सर पर जब उनकी मां हाथ फेरती है तो लगता है भारतीय राजनीति में अजेय होने का आशीर्वाद मिल जाता है…

दुनिया चाहे उनकी मां से मिलने की जितनी आलोचना करे वो हर उस मौके पर मां से मिलना नहीं छोड़ते जब मां को उनकी याद आती है… जब कुर्सी पर मां हीराबा बैठी होती है तो कैसे पीएम मोदी जमीन पर बैठकर उनके कदमों में झुककर पांव पकड़कर मां का आशीर्वाद ले रहे होते हैं… मां की चरणों को थाली में रखकर मां की चरण धोते हुए उस मार्मिक पल को कोई कैसे भूल सकता है…

जब मां मोदी के सर पर हाथ रखकर आशीर्वाद देती है तो लगता है मानो कह दिया जाओ तुम जो भी चाहो वो सब मिले तुम्हें… मां के साथ पीएम मोदी अब भी चाय पीते हैं तो लगता है जैसे बचपन में चाय बनाकर देती थी और वो पीते थें उसी तरह का प्यार आज भी दिखता है…

PM मोदी गुजरात चुनाव के मतदान के दौरान 4 दिसंबर को गांधीनगर में अपनी मां हीराबेन से मिले थे। इस दौरान उन्होंने मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया था और उनके साथ बैठकर चाय पी थी। गुजरात चुनाव से पहले मोदी अपनी मां से 18 जून को उनके 100 वें जन्मदिन पर मिले थे।इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब 11 और 12 मार्च को दो दिनों के गुजरात दौरे पर थे तो 11 मार्च को रात नौ बजे मां हीराबा से मिलने गांधीनगर पहुंचे थे, जहां उन्होंने उनका आशीर्वाद लिया था।

इस वक्त पुरा देश उनकी मां की लिए दुआंए कर रहा है कि सबकी निगाहे उसी अस्पताल में जाकर टिक गई है जहां मां हीराबां भर्ती हैं…..

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *