हेडलाइंस

पीएम मोदी की दुनिया उजड़ गई, नहीं रही मां हीराबा

पीएम मोदी की दुनिया उजड़ गई। उन्हें सबसे ज्यादा लाड़-प्यार दुलार करने वाली मां अब नहीं रही। पीएम मोदी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मां हीराबा अब इस दुनिया में नहीं रही।

पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी का आज सुबह निधन हो गया। वे 100 वर्ष की थीं। मां के निधन पर पीएम ने भावुक ट्वीट किया। उन्होंने मां के निधन को शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम बताया।

उन्होंने लिखा- शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।

यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर ने एक बुलेटिन में कहा, ‘हीराबा मोदी का निधन 30/12/2022 को सुबह 3.30 बजे (सुबह) यूएन मेहता हार्ट अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शाम को रिकवर होने की बात कही जा रही थी। इसके बाद पीएम दिल्ली रवाना हो गए थे। जैसे ही मां के निधन की खबर आई वह अहमदाबाद लौट रहे हैं। पीएम मोदी हाल ही में उनसे मिलने गए थे जब वह विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए गुजरात में थे।



पीएम मोदी अपनी मां के बेहद करीब थे। जब वह पहली बार पीएम बने थे तब भी उन्होंने मां का आशीर्वाद लेकर पद ग्रहण किया था। वह किसी भी काम को शुरू करने से पहले मां का आशीर्वाद जरूर लेते थे। उनकी मां उन्हें कुछ पैसे भी दिया करती थीं, जो वह आशीर्वाद के रूप में रख लिया करते थे। वह जब भी फुरसत में होते अपनी मां के साथ समय जरूर बिताते थे।

Related Posts

1 of 520

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *