दिल्लीहेडलाइंस

हथकरघा हाट, जनपथ में पारंपरिक बुनकर हाथ से बुनी साड़ियों की किस्मों का प्रदर्शन

“विरासत”– भारत की हाथ से बुनी 75 साड़ियों का उत्सव -साड़ी महोत्सव का दूसरा चरण 3 से 17 जनवरी, 2023 तक हथकरघा हाट, जनपथ, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

इस उत्सव का आयोजन कपड़ा मंत्रालय कर रहा है। इसका समय पूर्वाह्न 11 बजे से रात 8 बजे तक है।

इस उत्‍सव के दूसरे चरण में देश के विभिन्न हिस्सों से भाग ले रहे 90 प्रतिभागी टाई एंड डाई, चिकन कढ़ाई वाली साड़ियों, हैंड ब्लॉक साड़ियों, कलमकारी प्रिंटेड साड़ियों, अजरख, कांथा और फुलकारी जैसी प्रसिद्ध दस्तकारी की किस्मों इस आयोजन का आकर्षण बढ़ा रहे हैं। ये जामदानी, इकत, पोचमपल्ली, बनारस ब्रोकेड, टसर सिल्क (चंपा), बलूचरी, भागलपुरी सिल्‍क, तंगैल, चंदेरी, ललितपुरी, पटोला, पैठनी आदि की विशेष हथकरघा साड़ियों के अलावा होंगी। , तनचोई, जंगला, कोटा डोरिया, कटवर्क, माहेश्वरी, भुजोड़ी, शांतिपुरी, बोमकाई और गरद कोरियल, खंडुआ और अरनी सिल्क साड़ियां जैसी कई अन्य किस्म की हथकरघा साड़ियां भी उपलब्ध होंगी।

“विरासत” – भारत की हाथ से बुनी 75 साड़ियों का उत्सव का पहला चरण 16 दिसंबर 2022 से शुरू होकर 30 दिसंबर 2022 को संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने 16 दिसंबर 2022 को किया था। इस अवसर पर माननीय राज्य मंत्री श्रीमती दर्शना जरदोश और अन्य महिला सांसद भी उपस्थित थीं।

16 से 30 दिसंबर, 2022 तक आयोजित पहले चरण में, 70 प्रतिभागियों ने “विरासत” कार्यक्रम में भाग लिया। समाचार पत्रों के माध्यम से प्रिंट मीडिया, पोस्टरों, निमंत्रण कार्डों, सोशल मीडिया, सांस्कृतिक कार्यक्रम और डिजाइनरों की कार्यशाला आदि द्वारा इस कार्यक्रम को विज्ञापित करने के लिए व्यापक प्रचार कार्यक्रम चलाया गया। यह आयोजन बहुत सफल रहा और सभी आयु-वर्गों के लोगों की इसमें प्रभावशाली उपस्थिति से इस क्षेत्र और बुनकरों की ओर ध्‍यान आकृष्‍ट हुआ और हथकरघा वस्तुओं की बिक्री हुई।

हमारे हथकरघा बुनकरों की सहायता करने के लिए एक कॉमन हैशटैग #MySariMyPride के तहत एक सोशल मीडिया अभियान शुरू किया गया है। आजादी के 75 वर्ष “आजादी का अमृत महोत्सव” के कारण 75 हथकरघा बुनकरों द्वारा हथकरघा साड़ियों की प्रदर्शनी-सह-बिक्री का आयोजन किया जाएगा। इसमें आने वाले लोगों के लिए निम्‍नलिखित गतिविधियों की श्रृंखला की योजना बनाई गई है:

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 509

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *