अन्य राज्यवायरल

DM साहब सस्पेंड, फिल्मी स्टाइल वाली कार्रवाई पड़ी भारी

इन दिनों पश्चिम त्रिपुरा के DM का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वे एक शादी  हॉल में छापेमारी करते नजर आ रहे हैं। जहां कोरोना के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। इस वीडियो में DM शैलेश यादव काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं और हॉल में मौजूद पुलिसकर्मियों को भी डांट लगा रहे हैं। हालांकि वीडियो के वायरल होने और त्रिपुरा के सीएम की दखलअंदाजी के बाद डीएम को सस्पेंड कर दिया गया है।

वीडियो में जिलाधिकारी ने पुलिसकर्मियों को आदेश दिए कि वे दुल्हा और दुल्हन के के साथ पूरी भीड़ को हॉल से बाहर निकालें और सभी लोगों को गिरफ्तार करें। डीएम शैलेश यादव ने कहा कि इन लोगों के खिलाफ नाइट कर्फ्यू और महामारी आपदा कानून के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई होनी चाहिए। 

https://youtu.be/m3rvnnFP-jk

इतना ही नहीं डीएम साहब ने पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाया कि वो प्रशासन को सहयोग नहीं कर रहे हैं। वीडियो में शैलेश यादव यह कहते हुए भी नजर आ रहे हैं कि वो सरकार से अगरतला पुलिस स्टेशन के प्रभारी की शिकायत करेंगे और उन्हें निलंबित करने की सिफारिश करेंगे। 

सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने जिलाधिकारी के रवैये के खिलाफ सवाल उठाने शुरू किए। यूजर्स ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए जिलाधिकारी के रवैये की निंदा की और कहा कि प्रशासन सिर्फ आम लोगों को ही परेशान करती हैं, नेताओं को नहीं। मामले को बढ़ता देख मंगलवार को जिलाधिकारी शैलेश यादव ने शादी रुकवाने के लिए माफी मांग ली है और कहा कि उनका उद्देश्य किसी की भावना को आहत करना नहीं था। दुसरी ओर मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव ने मुख्य सचिव मनोज कुमार से घटना की पूरी रिपोर्ट मांगी है।

इस मामले में अब पश्चिम त्रिपुरा की सांसद और बीजेपी नेता प्रतिमा भौमिक ने कहा कि वो दुल्हन के रिश्तेदारों से मिलकर घटना की पूरी जानकारी लेंगी। 

Related Posts

कार में बैठकर दो लड़कियों ने किया बेहूदा डांस, अश्लीलता पर उठे सवाल, वीडियो पर भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों दो युवतियों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो…

1 of 20

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *