टीवी अदाकारा अंकिता लोखंडे छोटे पर्दे की बड़ी अभिनेत्री हैं। अंकिता सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी और अपने ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।

कभी-कभी उन तस्वीरों की वजह से अंकिता को सुशांत सिंह राजपूत का नाम लेकर ट्रोल किया जाता है, लेकिन वह ट्रोलिंग को पूरी तरह से दरकिनार करते हुए अपनी लाइफ में खुश रहती हैं और अक्सर विक्की के साथ तस्वीरें और वीडियोज़ शेयर करती रहती हैं।

इस समय अंकिता और विक्की की कुछ रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिनमें दोनों एक दूसरे को प्यार से देखते हुए नज़र आ रहे हैं। इन तस्वीरों को अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

तस्वीरों में अंकिता और विक्की एकदम सिंपल जींस और टीशर्ट में नज़र आ रहे हैं। पहली और तीसरी फोटो में दोनों एक दूसरे की आंखों में देखते नज़र आ रहे हैं वहीं दूसरी फोटो में दोनों कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुरा रहे हैं। इन तीनों फोटोज़ में अंकिता और विक्की के सामने एक केक और कैंडल रखी हुई हैं।

इन्हें शेयर करत हुए एक्ट्रेस ने खूबसूरत सा कैप्शन भी लिखा है। अंकिता ने लिखा, ‘दुनिया बदल जाती है जब नज़रें मिलती हैं’। इन तस्वीरों पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग इस जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग फिर से अंकिता को सुशांत का नाम लेकर ट्रोल कर रहे हैं।


आपको बता दें कि अंकिता ने टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान एकता कपूर के सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से बनाई थी। इस सीरियल में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में थे जो कि अब इस दुनिया में नहीं हैं।


इस सीरियल के बाद अंकिता घर-घर पहचानी जाने लगीं। इसके बाद ये कई शोज में भी नज़र आईं। साल 2019 में अंकिता ने कंगना रनोट की फिल्म ‘मणिकर्णिका’ में भी काम किया था।













