हेडलाइंस

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला, 1-1 लाख रुपये हर जिले को देंगे योगी

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने वो कर दिखाया है जो दूसरे राज्य के सीएम अभी तक करने  की सोच भी नहीं पाए हैं लेकिन योगी आदित्यनाथ  ने ऐसा करके साबित कर दिय है कि वो सिर्फ कहते नहीं कर के भी दिखाते हैं…

प्रदेश की योगी सरकार नवरात्रि में दुर्गाशप्तशती और भगवान श्रीराम के जन्मदिन रामनवमी पर अखंड रामायण का पाठ कराएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। इन कार्यक्रमों में महिलाओं और बालिकाओं की विशेष रूप से सहभागिता की जाएगी। प्रमुख सचिव संस्कृति मुकेश मेश्राम की ओर से प्रदेश के सभी मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश भेज दिए गए हैं।

हिंदुओं की आस्था से जुड़ा चैत्र नवरात्रि पर्व 22 से 30 मार्च तक पड़ रहा है। नवरात्रि के दौारान मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा होती है। इस दौरान प्रदेश के देवी मंदिरों व शक्तिपीठों में दुर्गा सप्तशती का पाठ, देवी गायन, देवी जागरण, झांकियों व अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में विशेष अभियान चलाकर महिलाओं व बालिकाओं की सहभागिता की योजना है। इसके लिए जिला, तहसील व विकास खंड स्तर पर समितियों का गठन किया जाएगा। सरकार इन आयोजनों के लिए हर जिले को एक-एक लाख रुपये उपलब्ध करा रही है। इन कार्यक्रमों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिंग्स लगाए जाएंगे। इसे सोशल मीडिया पर भी प्रचारित किया जाएगा।

प्रमुख सचिव ने जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने जिले में चयनित देवी मंदिर व शक्तिपीठों में कार्यक्रम के लिए कलाकारों का चयन कर लें। उन्होंने इन आयोजनों के लिए विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए हैं। नवरात्रि के दौरान साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, ध्वनि आदि की बेहतर व्यवस्था का खास ध्यान रखने को कहा गया है।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 615

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *