मनोरंजन

आ गया उर्फी जावेद का नया लुक, फैंस दे रहे प्रतिक्रिया

इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद हर दिन अपने अतरंगी फैशन सेंस से लोगों के होश उड़ाती रहती हैं। उर्फी कब किस चीज को अपनी ड्रेस बनाकर पहन लें किसी के पता नहीं। आप उनके कपड़ों को पसंद करें या न करें ये आपकी मर्जी, लेकिन आप उन्हें इग्नोर नहीं कर सकते हैं। इसी बीच उर्फी एक बार फिर से अपने लुक को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस बार उन्होंने जो किया उसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं।

ब्रालेट की जगह उर्फी ने पहना बेल्ट

उर्फी जावेद एक बार फिर लोगों की नींद उड़ाने के लिए तैयार हैं। इस बार उर्फी ने ब्रालेट की जगह ब्लैक कलर की बेल्ट बांधी है, जिस पर हैवी वर्क किया हुआ है। उनका ये बेल्ट इतना छोटा है कि फ्रंट को कवर करना भी काफी मुश्किल हो रहा है। इस ब्रालेट के साथ उर्फी ने ब्लैक कलर का थाई हाई स्कर्ट जैसा पहना था। थाई हाई स्कर्ट में वह अपने पैर फ्लॉन्ट करती दिखीं। स्कर्ट के एक हिस्से को उन्होंने एक शोल्डर पर लिया हुआ है। इस ड्रेस के साथ उन्होंने अपने हाथों पार सिर्फ एक नेट का ग्लब्स पहना हुआ है। वहीं इसके साथ एक्ट्रेस ने मांग टीका कैरी किया है। उन्होंने सिल्वर कलर की हाई हील्स वाली सैंडल से अपने पूरे लुक को कम्पलीट किया है।

लुक को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही हैं जमकर ट्रोल

उर्फी जावेद हमेशा ही तरह ही अपने लुक को लेकर फिर से लोगों के निशाने पर आ गई हैं। यूजर्स कमेंट कर उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, ‘साइड में जो कपड़ा बचा उससे थोड़ा ऊपर का ढक लेती।’ एक ने कमेंट किया, ‘ओरी मोरी मईया… नेकलेस को टॉप जैसा पहन लिया।’ एक यूजर लिखते हैं, ‘मुसलमान होकर ऐसी हरकत करती हो… थोड़ा तो शर्म करो।’ एक लिखता है, ‘ऐसा लग रहा है शनि दान मांगने निकली हो।’ एक यूजर ने कहा, ‘इस पर लीगल एक्शन होना चाहिए।’ ऐसे कई कमेंट्स उर्फी के इस वीडियो पर आ रहे हैं।

Related Posts

उफ्फ.. ये किस समाज में आ गए हम, दो लड़कियों के बीच हुआ साइज को लेकर कॉम्पिटिशन, वीडियो भी बनाया.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर दो युवतियों का एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

1 of 67

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *