पश्चिम बंगाल

ममता बनर्जी के भाई का निधन, कई दिनों से कोरोना से संक्रमित थें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई असीम बनर्जी की कोरोना वायरस से मौत हो गई। वो पिछले कई दिनों से एक अस्पताल में भर्ती थें जहां उनका इलाज चल रहा था। लेकिन स्वास्थय मे कोई खास सुधार नहीं हो रहा था। आज सुबह कोरोना वायरस के कारण उनका निधन हो गया।

उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि उन्हें बचाने की हरसंभव प्रयास किए गए, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

उन्होंने बताया कि कालीघाट के स्थानीय लोगों में ‘कालीदा’ के नाम से लोकप्रिय असीम बनर्जी ने निजी अस्पताल में सुबह करीब 9 बजकर 20 मिनट पर अंतिम सांस ली।

चिकित्सा संस्थान के एक अधिकारी ने बताया कि वह करीब एक महीने पहले कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और तभी से अस्पताल में भर्ती थे।

Related Posts

TMC ने बंगाल की बेटियों को धोखा दिया… बंगाल में गरजे PM Narendra Modi, कहा- जंगलराज खत्म करेगी BJP”

उमाकांत त्रिपाठी। पश्चिम बंगाल की सियासत एक बार फिर गरमा गई है, जब प्रधानमंत्री…

1 of 10

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *