न्यूज़हेडलाइंस

ममता बनर्जी पहुंची CBI दफ्तर, TMC के 4 नेता गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में नारदा घोटाले की जांच फिर से शुरु हो गई है। चुनावी परिणामों के बाद और कोरोना काल के बीच मामला एक बार फिर गर्माता दिख रहा है। आज घोटाले की जांच कर रही सीबीआई टीम ने ममता बनर्जी सरकार में कैबिनेट मंत्री फिरहाद हाकिम, सुब्रत मुखर्जी, विधायक मदन मित्रा और पूर्व मेयर शोभन चटर्जी  को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई की टीम ने सोमवार को सुबह इनके घर और अन्‍य ठिकानों पर छापेमारी करने के बाद इन्हें पूछताछ के लिए दफ्तर ले गई थी। यह खबर मिलते ही टीएमसी प्रमुख ममताम बनर्जी भी पीछे-पीछे सीबीआई दफ्तर पहुंच गईं, और अंदर ही डट गई।

इससे पहले राज्य के मंत्री और टीएमसी के बड़े नेताओं में शुमार फिरहाद हाकिम ने आरोप लगाया था कि सीबीआई ने उन्हें बिना वजह बताए गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि सीबीआई ने तब कहा था कि उसने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। लेकिन पूछताछ के बाद सीबीआई ने बताया कि इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सीबीआई की टीम सुबह-सुबह मंत्री फिरहाद हकीम के घर पहुंची थी। टीम ने उनके घर की तलाशी ली थी। इसके बाद उन्‍हें पूछताछ के लिए अपने साथ ऑफिस ले गई।  वहीं सीबीआई ने हाल ही में पश्चिम बंगाल के राज्‍यपाल जगदीप धनखड़ से नारदा घोटाले की जांच के संबंध में अनुमति भी मांगी थी। सीबीआई की ओर से फिरहाद हाकिम, सुब्रत मुखर्जी, मदन मित्रा और शोभन चटर्जी के खिलाफ केस चलाने के लिए यह अनुमति मांगी गई थी। चुनाव के बाद राज्‍यपाल की ओर से सीबीआई को इसकी अनुमति दी गई थी।

बता दें कि नारदा घोटाला 2016 विधानसभा चुनाव के समय का है। चुनाव से पहले नारदा स्टिंग टेप जारी किए गए थे। इस टेप में टीएमसी के मंत्रियों, सांसदों और विधायकों जैसे दिखने वाले लोगों को कथित रूप से फेक कंपनी के लोगों से पैसे लेते दिखाया गया था। आपको यह बता दें कि ये टेप 2014 के हैं।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *