न्यूज़पश्चिम बंगाल

चक्रवाती तूफान यास से निपटने की तैयारी शुरु, NDRF की 5 टीमें रवाना

पिछले दिनों आए चक्रवाती तूफान तौकते के बाद केंद्र सरकार अलर्ट मोड पर है। 9वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की 5 टीमें चक्रवाती तूफान से निपटने की तैयारी कर चुकी है। टीम की कमान NDRF की 9वीं बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी हरविंदर सिंह के पास है। जयप्रकाश नारायण हवाईअड्डे से एयरफोर्स के स्पेशल विमान से ये टीमें पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हुईं। पश्चिम बंगाल के राज्यों के विभिन्न जिलों के लिए रवाना हुई 5 टीमें अत्याधुनिक आपदा प्रबंधन और संचार उपकरणों से लैस हैं.

कमांडेंट विजय सिन्हा ने बताया कि NDRF बल मुख्यालय नई दिल्ली के आदेश के मुताबिक पश्चिम बंगाल में चक्रवात यास से निपटने के लिए ये टीमें भेजी गई हैं। 9वीं वाहिनी की इन 5 टीमों को चक्रवाती तूफान से निपटने के लिए पश्चिम बंगाल के कोलकाता के उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिलों में तैनात किया जाएगा। इन टीमों में कुल 145 बचावकर्मी शामिल हैं। ये तमाम बचावकर्मी चक्रवाती तूफान यास के दौरान हर चुनौती का सामना करने को तैयार हैं और आपदा की इस घड़ी में स्थानीय लोगों की हरसम्भव मदद करेंगे।

कमांडेंट विजय सिन्हा के मुताबिक, NDRF ने बताया कि चक्रवाती तूफान यास को लेकर पहले से ही आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और अंडमान-निकोबार में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसका सबसे ज्यादा असर बंगाल और ओडिशा पर पड़ेगा। अंडमान-निकोबार और पूर्वी तट के कुछ इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है। इससे बाढ़ का खतरा भी बन सकता है।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 882

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *