क्रिकेट

नहीं होगा इस साल एशिया कप क्रिकेट

कोरोना के कारण दुनिया भर के लोग परेशान हैं। इसी कारण कई कार्यक्रम रद्द किए जा रहे हैं। कोविड-19 की स्थिति के कारण क्रिकेट कैलेंडर में लगातार बदलाव किए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में समय उपलब्ध नहीं होने के कारण एशिया कप का 2021 टूर्नामेंट अब 2023 में होगा। इसी साल टूर्नामेंट को पाकिस्तान से श्रीलंका में स्थानांतरित किया गया था लेकिन वहां भी मामलों के बढ़ने के कारण इसे रद्द करना पड़ा।
        
एशिया की चारों बड़ी टीमों का इस साल के अंत तक व्यस्त कार्यक्रम है और ऐसे में इस साल टूर्नामेंट के आयोजन के लिए समय निकालना बेहद मुश्किल होगा। एशियाई क्रिकेट परिषद ने इस संबंध में बयान जारी किया है। एसीसी ने कहा, “बोर्ड ने हालात को देखते हुए बेहद सतर्कता से इस मुद्दे पर विचार किया और फैसला किया कि प्रतियोगिता को स्थगित करना ही विकल्प है। टूर्नामेंट के इस सत्र का आयोजन 2023 में कराना ही व्यावहारिक होगा क्योंकि 2022 में पहले ही एशिया कप का आयोजन होना है। समय आने पर इसकी तारीखों की पुष्टि की जाएगी।”

इस साल टूर्नामेंट का आयोजन टी20 फॉर्मेट में भारत में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले कराए जाने की उम्मीद थी। एशिया कप का अयोजन 2018 से नहीं हुआ है। 2020 में भी टूर्नामेंट को महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था। भारत ने पिछले दो एशिया कप में खिताब जीता है।

Related Posts

हार्दिक फिट हुए तो कौन जाएगा टीम इंडिया से बाहर, इन दो खिलाड़ियों की पक्की है जगह

खबर टीम इंडिया की। वनडे वर्ल्डकप 2023 में भारत का विजयी अभियान जारी है। लगातार…

शुभमन गिल को ओपनिंग का क्यों नहीं मिल रहा मौका? केएल राहुल पर टीम इंडिया क्यों है मेहरबान?

केएल राहुल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले 2 टेस्ट में भी प्लेइंग XI में रखा जाएगा।…

भारत-ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे आज : ऑस्ट्रेलिया टॉस जीता, गेंदबाजी चुनी, स्मिथ करेंगे कप्तानी

भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में दोपहर…

कोहली के नाम होगा एक अनुठा रिकार्ड, इससे पहले सिर्फ द्रविड़ ने ये कारनामा किया है

होली के अवसर पर विराट कोहली मोटेरा, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक और…

1 of 50

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *