पश्चिम बंगाल

चौतरफा घिरीं ममता बनर्जी, आधे घंटे बाद पहुंची थीं पीएम की मीटिंग में

चक्रवाती तूफान यास से पश्चिम बंगाल में काफी तबाही हुई है। जिसका दौरा करने आज पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे। नुकसान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के देरी से पहुंचने और कुछ ही देर में मीटिंग छोड़कर जाने पर बीजेपी भड़क गई है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसे संवैधानिक मर्यादाओं की हत्या करार दिया है। वहीं, कई केंद्रीय मंत्रियों ने भी इसे लेकर ममता बनर्जी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गृह मंत्री अमित शाह ने तो ममता पर आरोप लगाया है कि उन्होंने जनकल्याण से ऊपर अपने अहंकार को रखा है। वहीं राजनाथ सिंह ने इसे स्तब्ध करने वाला बताया है।

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘ममता दीदी का आज का व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है। यास तूफान ने कई आम नागरिकों को प्रभावित किया है और यह समय की मांग है कि उन प्रभावितों की मदद की जाए। दुर्भाग्य से दीदी ने लोगों के कल्याण के ऊपर खुद के अहंकार का रखा और आज का उनका क्षुद्र व्यवहार यही दिखाता है।’


बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तो ममता बनर्जी के व्यवहार को संवैधानिक मर्यादाओं और संघवाद की संस्कृति की हत्या बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चक्रवात ‘यास’से हुए नुकसान की समीक्षा के लिए पश्चिम बंगाल में हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नदारद रहीं और ऐसा करके उन्होंने ‘संवैधानिक मर्यादाओं और सहकारी संघवाद की हत्या’ की है।

नड्डा ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सहकारी संघवाद के सिद्धांतों को ‘बहुत पवित्र’ मानते हुए उसका पालन करते हैं और लोगों को राहत देने के लिए दलगत भावना को पीछे छोड़ सभी मुख्यमंत्रियों के साथ मिलकर सक्रियता से काम कर रहे हैं लेकिन अप्रत्याशित तरीके से ममता बनर्जी की नीति एवं क्षुद्र राजनीति ने एक बार फिर बंगाल के लोगों को परेशान किया है।

Related Posts

पीएम मोदी का ममता सरकार पर तीखा ह मला, कहा- TMC के लोग घरों को जलाते हैं, पढ़िए पूरा बयान

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी गुरुवार को पश्चिम बंगाल के…

यहां कमीशनखोरी वाली सरकार… बंगाल में ममता सरकार पर जमकर बरसे पीएम मोदी, सुनिए क्या कहा

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कोलकाता एयरपोर्ट से…

1 of 7

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *