भारत

उत्तर भारत में मौसम ने बदला मिजाज, तटीय राज्यों में बारिश की संभावना

उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में मौसम का मिजाज बदला है। दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। इसके कारण उत्‍तर प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाएं चलने और बारिश होने का अनुमान है।

वहीं स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, केरल और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मराठवाड़ा और विदर्भ के कुछ हिस्सों में एक या दो तेज बारिश के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज और धूल भरी आंधी चल सकती है। आंतरिक तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक, पश्चिमी हिमालय और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश बिहार, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तरी कर्नाटक, केरल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट में भी अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली चमक और धूल भरी आंधी आने के आसार है, साथ ही बारिश भी हो सकती है। असम मेघालय, ओडिशा, गोवा, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुर, तमिलनाडु व पुडुचेरी में भारी से बहुत भारी बर्षा की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के की इलाकों में तीन दिन और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में 5 जून तक मौसम खराब रहेगा। पांच जून तक पूरे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। जबकि 10 जून के बाद से प्रदेश में प्री-मॉनसून की बौछारें पड़ेंगी औक 25 जून तक हिमाचल में मॉनसून दस्तक दे सकता है।

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में 2 जून को भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 690

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *