पश्चिम बंगाल

केंद्र बनाम राज्य: ममता के चीफ सेक्रेटरी पर गाज गिराने की तैयारी!

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने चीफ सेक्रेटरी  अलापन बंदोपाध्याय के मामले में गुमराह किया है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चक्रवात यास के बाद हालातों का जायजा लेने के लिए आयोजित समीक्षा बैठक में प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया है। यह जानकारी भारत सरकार के सूत्रों ने मंगलवार को दी है।

29 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल दौरे पर गए जहां वे समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और चीफ सेक्रेटरी के साथ शरीक हुए। हालांकि आधे घंटे देरी से पहुंचने के कुछ घंटे बाद ही केंद्र ने चीफ सेक्रेटरी को वापस दिल्ली बुलाने का आदेश जारी कर दिया। जिसके बाद 31 मई की सुबह 10 बजे तक उन्हें रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया। लेकिन वह दिल्ली नहीं गए।

चीफ सेक्रेटरी अलापन बंदोपाध्याय ने सोमवार को अचानक रिटायरमेंट लेने का फैसला किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तुरंत ही उन्हें तीन साल के लिए अपना मुख्य सलाहकार बना दिया। इस बीच, केंद्र ने अलापन बंद्योपाध्याय को एक रिमाइंडर भेजते हुए मंगलवार को दिल्ली में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में उपस्थित होने का आदेश दिया था।

इसपर मुख्यमंत्री ममता ने आपत्ति जताई और प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर चीफ सेक्रेटरी के दिल्ली तबादले के आदेश को रद करने का आग्रह किया था। 31 मई को ही चीफ सेक्रेटरी का कार्यकाल समाप्त हो रहा था, लेकिन राज्य सरकार के अनुरोध पर कुछ दिन पहले ही केंद्र ने बंद्योपाध्याय को तीन महीने का सेवा विस्तार दिया था।

Related Posts

TMC ने बंगाल की बेटियों को धोखा दिया… बंगाल में गरजे PM Narendra Modi, कहा- जंगलराज खत्म करेगी BJP”

उमाकांत त्रिपाठी। पश्चिम बंगाल की सियासत एक बार फिर गरमा गई है, जब प्रधानमंत्री…

पीएम मोदी का ममता सरकार पर तीखा ह मला, कहा- TMC के लोग घरों को जलाते हैं, पढ़िए पूरा बयान

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी गुरुवार को पश्चिम बंगाल के…

1 of 8

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *