मनोरंजनवायरल

देखें आंख मारने वाली प्रिया की बोल्ड तस्वीरें, इंटरनेट पर हो रही वायरल

प्रिया प्रकाश वारियर का आंख मारने वाला वीडियो तो आपने देखा ही होगा। अपनी कातिल अदाओं के चलते वो रातों-रात पूरी दुनिया में मशहूर हो गईं थी। अब विंक गर्ल प्रिया प्रकाश वारियर की कुछ ताजा तस्वीरें इंटरनेट पर धूम मचा रही हैं। इन तस्वीरों में प्रिया प्रकाश काफी बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं। उनकी ये बोल्ड तस्वीरें फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। अपनी इन तस्वीरों में भी प्रिया प्रकाश अपनी अदाओं से फैंस के दिलों पर सितम ढ़ा रही हैं।

प्रिया प्रकाश वारियर

एक यूजर ने उनकी ये तस्वीरें देखकर कॉमेंट बॉक्स में लिखा, ‘आपकी ये अदाएं मार डालेंगी।’ एक अन्य यूजर ने कॉमेंट किया, ‘कोई तो बचा लो’। वहीं एक यूजर ने लिखा- आप कमाल लग रही हो। उनकी इन तस्वीरों पर कुछ ही घंटों में 2 लाख से ज्यादा व्यूज आ गए हैं। प्रिया प्रकाश का ये अंदाज जहां फैंस का दिल चुरा रहा है वहीं उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि उन्होंने ये तस्वीरें खुद ली हैं।

प्रिया प्रकाश वारियर

इसे प्रिया प्रकाश वारियर के द्वारा शेयर की गई उनकी अब तक की सबसे सेंसेशनल फोटो बताया जा रहा है। उनके चेहरे पर बिखरे बाल उनके लुक को और भी कातिलाना बना रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों प्रिया प्रकाश अपनी अपकमिंग फिल्म ‘क्रैक’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह एक्टर नितिन के साथ काम करती नजर आएंगी।

प्रिया प्रकाश वारियर

आपको बताते चलें कि इस फिल्म के जरिए प्रिया प्रकाश तेलुगू फिल्म जगत में डेब्यू करने जा रही हैं। बीते दिनों फिल्म की शूटिंग के दौरान का उनका एक वीडियो जमकर शेयर किया गया था जिसमें प्रिया दौड़ते हुए आकर नितिन की पीठ पर चढ़ जाती हैं और तभी उनके साथ हादसा हो जाता है। दरअसल प्रिया इस वीडियो में अपना संतुलन खोकर गिरती दिखाई पड़ीं।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 85

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *