राजनीति

क्लब हाउस चैट हुआ वायरल, BJP ने दिग्गी राजा को लिया निशाने पर

बेबाक बयानबाजी करने वाले दिग्गज कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह एक बार फिर बीजेपी के निशाने पर आ गए हैं। दावा किया जा रहा है कि दिग्विजय सिंह ने क्लब हाउस पर चैट के दौरान कथित तौर पर कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 को फिर से बहाल करने पर विचार करेंगे। दावा किया जा रहा है कि इस चैट में एक पाकिस्तानी पत्रकार भी मौजूद था।

बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने क्लब हाउस चैट का एक हिस्सा ट्विटर पर शेयर करते हुए दिग्विजय सिंह को निशाने पर ले लिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- ‘क्लब हाउस चैट में, राहुल गांधी के शीर्ष सहयोगी दिग्विजय सिंह एक पाकिस्तानी पत्रकार से कहते हैं कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो वे अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के फैसले पर पुनर्विचार करेंगे। वास्तव में? यही तो पाकिस्तान चाहता है…’


क्लब हाउस चैट लीक होने के बाद दिग्विजय सिंह बीजेपी नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। केंद्रीय मंत्रि गिरिराज सिंह ने वायरल चैट ट्वीट करते हुए कहा- ‘कांग्रेस का पहला प्यार पाकिस्तान है। दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी का संदेश पाकिस्तान तक पहुंचाया है। कांग्रेस कश्मीर को हथियाने में पाकिस्तान की मदद करेगी।’


BJP नेता और प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी वायरल चैट को रिट्वीट करते हुए कांग्रेस और दिग्विजय सिंह को निशाने पर लिया। संबित पात्रा ने ट्विटर पर लिखा- ‘दिग्विजय सिंह ने आर्टिकल 370 बहाल करने पर पुनर्विचार की बात कही। उन्होंने हिन्दू कट्टरपंथी का जिक्र किया। कांग्रेस राष्ट्रविरोधियों का क्लब हाउस है।’

Related Posts

किसानों को मोदी सरकार का खास तोहफा, 5 साल और बढ़ी PM किसान योजना, जानें कब आएगी अगली किस्‍त

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्र सरकार ने देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी राहत का ऐलान…

1 of 208

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *