त्रिपुरा में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मंगलवार को गश्त पर निकले सीमा सुरक्षा बल के कर्मियों पर उग्रवादी संगठन नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा के उग्रवादियों ने घात लगाकर हमला किया जिसमें बीएसएफ के दो जवान शहीद हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
सीमा सुरक्षा बल ने बताया कि उग्रवादियों ने राज्य के धलाई जिले में सुबह करीब साढ़े छह बजे घात लगाकर हमला किया और शहीद हुए कर्मियों में बीएसएफ का एक उपनिरीक्षक भी शामिल है।
जिले के पानीसागर सेक्टर में चावमनू थाना क्षेत्र के अंतर्गत आर सी नाथ सीमा चौकी के पास सुरक्षा बलों पर घात लगाकर हमला किया गया, जिसका सुरक्षा बलों ने माकूल जवाब दिया।
धलाई जिला राज्य की राजधानी अगरतला से लगभग 94 किमी दूर है और यह उत्तरी तथा दक्षिणी हिस्से में बांग्लादेश की सीमा से सटा है। कुल 4,096 किमी लंबी भारत-बांग्लादेश सीमा में से, त्रिपुरा 856 किमी के क्षेत्र को साझा करता है।
बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया, ‘‘भीषण मुठभेड़ के दौरान उपनिरीक्षक भूरू सिंह और कांस्टेबल राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मृत्यु हो गई।’’ उन्होंने बताया, ‘‘घटनास्थल पर उपलब्ध खून के नमूनों के अनुसार उग्रवादियों को कथित तौर पर कुछ चोटें आई हैं।’’
उन्होंने कहा कि हमारे दोनों जवानों ने शहीद होने से पहले पूरी बहादुरी से मुकाबला किया। प्रवक्ता ने बताया कि उग्रवादियों को पकड़ने के लिए इलाके में ‘‘व्यापक’’ तलाश अभियान शुरू किया गया है। अधिकारी ने बताया कि उग्रवादी शहीद जवानों के हथियार भी अपने साथ ले गए।
एनएलएफटी एक प्रतिबंधित संगठन है।
उग्रवादियों के कायराना हमले में त्रिपुरा में गस्त पर निकले बीएसएफ के दो जवान शहीद
Related Posts
इंदौर के मंदिर में अश्लीलता कर रहे थे लड़का-लड़की, अचानक पहुंचे कुछ लोग तो वीडियो वायरल हो गया…
खबर इंडिया की। इंदौर के बाणेश्वर कुंड मंदिर परिसर से एक चौंकाने वाला मामला सामने…
Datia By Election 2026: टिकट कटने के 17 घंटे बाद आया नरोत्तम मिश्रा का बयान, दतिया में हिंसक प्रदर्शन के बाद धारा 163 लागू, जानिए क्या बोले?
Datia By Election 2026 को लेकर मध्य प्रदेश की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने…
DGP साहब की गंदी हरकत, ऑफिस में कई महिलाओं संग मनाई रंगरलिया, कई वीडियोज हुए वायरल, आप भी देखें
खबर इंडिया की। कर्नाटक पुलिस के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP – सिविल राइट्स…
Chhattisgarh Wedding News: जिसे नशेड़ी बोलकर ठुकराया,16 दिन बाद दुल्हन ने उसी से रचाई शादी, अब बदल गए सुर, क्या बोली मंडप से उठने वाली दुल्हन?
जांजगीर-चांपा: Chhattisgarh Wedding News से जुड़ा एक बेहद चर्चित मामला एक बार…
आगरा में इंस्टा पर बच्चे देख रहे थे इस महिला की रील, इसमें ऐसा क्या था कि उनकी मां ने सीधे FIR ही करा दी, आप भी देखें?
खबर इंडिया की। आगरा के ताजगंज इलाके से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सोशल…
Bihar Love Affair: 40 साल की तलाकशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा 22 साल का कुंवारा आशिक, घरवालों ने पकड़ा तो…!
खगड़िया (बिहार): Bihar Love Affair से जुड़ी एक घटना इन दिनों सोशल मीडिया पर…
Barwani Kidnapping Case: 30 लड़के आए और खेत से उठा ले गए लड़की… MP में किडनैपिंग का वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप.!
बड़वानी (मध्य प्रदेश): Barwani Kidnapping Case इन दिनों पूरे प्रदेश में चर्चा का…
‘छाती दबाना रेप की कोशिश नहीं’, पटना HC के आदेश पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, सुनाया ऐतिहासिक फैसला
Supreme Court Sexual Offence Handbook: खबर इंडिया की।Supreme Court Sexual…
Flipkart Delivery Agent Misconduct: जबरन घर में घुसा डिलीवरी एजेंट, प्राइवेट पार्ट दिखाए, महिला का आरोप- मना करने के बावजूद वॉशरूम गया, अश्लील हरकत की
बेंगलुरु: Flipkart Delivery Agent Misconduct मामले ने एक बार फिर ऑनलाइन डिलीवरी…
Canada Jail Officer Case: जालंधर की लेडी अफसर ने जेल में कैदी से किया सेक्स, गैंगस्टर के पैसे से कॉस्मेटिक सर्जरी, फॉरेन ट्रिप कीं
रायपुर/टोरंटो: Canada Jail Officer Case ने कनाडा की जेल व्यवस्था और सुरक्षा…













