न्यूज़

पीएम मोदी 5 अगस्त को यूपी के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे

भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 5 अगस्त, 2021 को दोपहर एक बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर प्रदेश के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश 5 अगस्त को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जायेगा। जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि योजना का लाभ उठाने में कोई लाभार्थी पीछे न छूट जाये।

राज्य के लगभग 15 करोड़ लाभार्थियों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के जरिये निशुल्क राशन मिल रहा है। राज्य में लगभग 80 हजार उचित मूल्य की दुकानें योजना के तहत लाभार्थियों को अनाज उपलब्ध करा रही हैं।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे। 

Related Posts

1 of 847

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *