बीजेपी ने राजस्थान के जयपुर से ‘सशक्त मण्डल अभियान’ की शुरुआत की है। बीजेपी द्वारा इस अभियान की शुरुआत शनिवार को की गई। जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बीजेपी बूथ, मण्डल और शक्ति केन्द्र की संरचना को सुदृढ करने का कार्य करेगी।
सिंह ने इस राज्य स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे भारत भर में बीजेपी के अग्रणी सशक्त मण्डल अभियान का आगाज आज राजस्थान से हुआ है, जो पार्टी की मजबूती के लिये बहुत ही अच्छी पहल है और यह मील का पत्थर साबित होगा।
उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान में बीजेपी जिला, मंडल और बूथों पर विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार आंदोलन, धरने प्रदर्शन कर रही है और पार्टी तेजी से मजबूत हो रही है, आगामी दिनों में पार्टी और बड़ा जन आंदोलन करेगी।
उन्होंने कहा,’ आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार में आएगी, ऐसा हमें पूर्ण विश्वास है।’
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने कहा कि ने कहा कि सभी सवालों का जवाब एक सशक्त संगठन होता है, इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुये सशक्त मंडल कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मंडल, बूथ व पन्ना इकाइयों की मजबूती के लिये राज्य भर में विशेष कार्ययोजना पर कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने भी विचार रखे। इस दौरान सशक्त मंडल कार्यशाला अभियान की पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।
बीजेपी ने की देश भर में ‘सशक्त मंडल अभियान’ की शुरुआत
Related Posts
Rajasthan Hotel Viral Video: राजस्थान के होटल में नेपाली वेटर से महिला का दिल हो गया खुश, फिर ये वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली: Rajasthan Hotel Viral Video इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो…
वो हर बार शराब पिलाता और फिर… दो बार प्रेग्नेंट होने के बाद महिला के सिर से उतरा प्यार का भूत, बनाया था गंदा वीडियो
उमाकांत त्रिपाठी।अजमेर में महिला से रेप और अबॉर्शन कराने का मामला सामने आया है।…
LPG e-KYC Deadline: अगर आज ही नहीं निपटाया ये जरूरी काम तो महंगा पड़ेगा LPG सिलेंडर, कंपनियों ने जारी की चेतावनी
घरेलू LPG सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए **LPG e-KYC Deadline** को…
गृहमंत्री का राजस्थान दौरा: बालनाथ आश्रम में अमित शाह ने बाबा की धूणी पर लगाई धोक, जानिए क्या कहा.?
उमाकांत त्रिपाठी।Amit Shah in Kotputli Balnath Ashram: राजस्थान के कोटपूतली में…
Bundi Sex Racket Bust: 7 महिलाएं, 15 पुरुष और एक बड़ा सा हॉल… हाइप्रोफाइल घरों की महिलाएं कर रही थी न्यूड पार्टी, पुलिस ने पकड़ा तो..!
Bundi Sex Racket Bust राजस्थान के बूंदी शहर से सामने आया है, जहां पुलिस ने कथित…
जारी रहेगी परंपरा: अजमेर जाएगी पीएम मोदी की चादर, पीएम मोदी की ओर से ये मंत्री चढ़ाएंगे चादर
उमाकांत त्रिपाठी। शिव मंदिर विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को…
अजमेर शरीफ दरगाह का ऐलान: मोदी के जन्मदिन पर दरगाह में लगेगा लंगर, पकाए जाएंगे 4 हजार किलो मीठे चावल
उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को अजमेर…
राजस्थान के होटल में 19 साल की लड़की के साथ मिले 55 साल के सरपंच, पत्नी ने लड़की को कपड़े उतारकर पीटा
खबर इंडिया की। राजस्थान के बहरोड़ से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो…
ईआरसीपी योजना का उद्घाटन: पीएम मोदी आज देंगे राजस्थान-एमपी को सौगात, जयपुर में होगा बड़ा कार्यक्रम
उमाकांत त्रिपाठी।राजस्थान की भजनलाल सरकार के एक साल पूरे होने के मौके पर…
गृहमंत्री का राजस्थान दौरा: रुद्र महामृत्युंजय महायज्ञ में पूर्णाहुति देने आएंगे अमित शाह, जुटेंगे 1 लाख लोग
उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 6 अप्रैल को राजस्थान के दौरे पर…













