राजस्थानअपराधन्यूज़भारतहेडलाइंस

रोज बीवी के सोने के बाद पड़ोसन के पास जाता था पति, फिर एक दिन रंगेहाथ पकड़ा गया तो..

उमाकांत त्रिपाठी।पति से अलग रहकर पड़ोसी पुरुष के साथ अवैध शारीरिक संबंध बनाना एक महिला को भारी पड़ गया। 50 वर्षीय महिला का पिछले कुछ वर्षों से पड़ौसी यानी गैर मर्द के साथ संबंध था। रविवार रात उस व्यक्ति ने महिला को अपने घर बुलाया। अवैध संबंध बनाने के बाद दोनों में रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि उस व्यक्ति ने महिला की हत्या कर दी। अगली रात महिला का शव प्लास्टिक के बोरे में भरकर 100 मीटर दूर एक मकान के पोर्च में फेंक दिया। जयपुर पुलिस ने हत्या की इस वारदात का खुलासा किया तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई।

पड़ोसन की हत्या कर दूसरे के मकान में फेंका शव
हत्या की यह घटना जयपुर शहर के शास्त्री नगर स्थित सुभाष नगर की है। कॉन्ट्रैक्टर सूरज प्रकाश के मकान के पोर्च में मंगलवार सुबह एक बोरा पड़ा नजर आया। सूरज कुमार की पत्नी मुन्नी देवी ने सोचा कि बोरे में किराएदार का सामान होगा। किराएदार ने अपना सामान होने से इनकार किया तो बोरे को खोला गया। बोरा खोलते ही मुन्नी देवी चिल्लाने लगी, क्योंकि बोरे में एक महिला की लाश ठूंसी हुई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एडिशनल डीसीपी बजरंग सिंह शेखावत सहित पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

सीसीटीवी और पुलिस के डॉग ने खोल दी वारदात
वारदात के बाद पुलिस ने डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया। घटनास्थल की स्मेल लेने के बाद डॉग 100 मीटर दूर स्थित एक घर के बाहर जाकर रुक गया। पुलिस उस मकान में घुसी, जहां जितेंद्र सिंह नाम का व्यक्ति मिला। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। पुलिस की दूसरी टीम ने आसपास के मकानों के सीसीटीवी फुटेज जुटाए। सीसीटीवी फुटेज में जितेंद्र सिंह बोरे को घसीटते हुए घर से बाहर निकलता दिखाई दिया। इससे पुलिस को स्पष्ट हो गया कि जितेंद्र सिंह ने ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को गुमराह करने के लिए शव को 100 मीटर दूर स्थित मकान के पोर्च में फेंक दिया गया था।

पति से अलग रहती थी महिला

एडिशनल डीसीपी बजरंग सिंह शेखावत ने बताया कि- मृतक महिला की उम्र करीब 50 वर्ष थी। वह शहर के तेलीपाड़ा इलाके की रहने वाली थी। महिला करीब 10 साल से अपने पति से अलग रह रही थी। जितेंद्र सिंह के उस महिला के साथ अवैध संबंध होना सामने आया है। शेखावत ने बताया कि रविवार को जितेंद्र ने महिला को बुलाया। रात को दोनों साथ रहे, लेकिन आधी रात को दोनों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान जितेंद्र ने महिला को जोर से धक्का दिया, जिससे उसका सिर दीवार से टकरा गया। अधिक खून बहने से महिला की मौत हो गई।

रातभर शव के पास बैठा रहा, अगली रात लगाया ठिकाने

डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा ने बताया कि- हत्या के बाद जितेंद्र महिला के शव के पास बैठा रहा। अगले दिन सोमवार को उसने बाजार से प्लास्टिक के कट्टे और रस्सी खरीदी। सोमवार रात को उसने महिला के शव को प्लास्टिक के दो-तीन कट्टों में भरा। हत्या के स्थान को पानी से धो दिया, ताकि सबूत मिटाए जा सकें। इसके बाद सोमवार आधी रात के बाद शव ठिकाने लगाने के लिए निकला। घर से 100 मीटर दूर तक वह बोरे को घसीटते हुए ले गया। कॉन्ट्रैक्टर सूरज कुमार के घर का दरवाजा खुला देखकर जितेंद्र ने शव के बोरे को उस मकान के पोर्च में फेंक दिया। डीसीपी ने बताया कि- हत्या के आरोप में जितेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 776

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *