पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना के खिलाफ जंग में हिमाचल प्रदेश की जमकर सराहना की। वे हिमाचल प्रदेश की सौ प्रतिशत पात्र आबादी को कोरोना रोधी टीकों की पहली खुराक लगाए जाने के अवसर पर एक कार्यक्रम में बोल रहे थें। उन्होंने सोमवार को इसे हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार की कुशलता और जन-जन की जागरुकता का परिणाम बताया। साथ ही कहा कि इसकी बदौलत ही यह पहाड़ी राज्य 100 साल की सबसे बड़ी, कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में ‘‘चैंपियन’’ बन कर उभरा है।
पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मियों और कोविड-19 टीकाकरण के लाभार्थियों से संवाद किया। बताते चलें कि हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है जहां अब तक सभी पात्र लोगों को कोविड रोधी टीके की पहली खुराक लगाई जा चुकी है।
इस खास मौके पर आयोजित किए गए एक कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान पीएम ने कहा कि जो हिमाचल प्रदेश कभी छोटी-छोटी सुविधाओं के लिए संघर्ष करता था वह आज विकास की नयी गाथा लिख रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘यह सब कुछ देवी-देवताओं के आशीर्वाद से, हिमाचल सरकार की कुशलता से और हिमाचल प्रदेश के जन-जन की जागरूकता से संभव हो पाया। हिमाचल प्रदेश ने एक टीम के रूप में काम करके यह उपलब्धि हासिल की है। 100 वर्ष की सबसे बड़ी महामारी के विरुद्ध लड़ाई में हिमाचल प्रदेश चैंपियन बन कर सामने आया है।’’
पीएम मोदी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने ना सिर्फ अपनी पूरी पात्र आबादी को कोरोना रोधी टीके की पहली खुराक दी है बल्कि दूसरी खुराक के मामले में भी वह लगभग एक तिहाई आबादी को टीका लगा चुका है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों की इस सफलता ने देश का आत्मविश्वास भी बढ़ाया है और आत्मनिर्भर होना कितना जरूरी है, यह भी याद दिलाया है।
उन्होंने कहा कि 130 करोड़ भारतीयों के विश्वास और आत्मनिर्भरता का ही परिणाम है कि भारत आज एक दिन में सवा करोड़ टीके लगाकर रिकॉर्ड बना रहा है।
उन्होंने कहा, ‘‘जितने टीके भारत आज एक दिन में लगा रहा है, वह कई देशों की पूरी आबादी से भी ज्यादा हैं। भारत के टीकाकरण अभियान की सफलता प्रत्येक भारतवासी के परिश्रम और पराक्रम की पराकाष्ठा का परिणाम है।’’
पीएम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों ने सभी प्रकार की अफवाहों को खारिज किया और इस बात के गवाह बने कि देश का ग्रामीण समाज किस प्रकार दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण और सबसे तेज टीकाकरण अभियान को शत-शत आगे बढ़ा रहा है।
इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, युवा व खेल मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित कई अन्य गणमान्य लोग भी शामिल हुए।
पीएम ने इस दौरान कुछ चिकित्सकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित कुछ स्वास्थ्य कर्मियों से भी बात की। इनमें से एक डॉक्टर राहुल ने बताया कि किन मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते हुए उन्होंने टीकाकरण अभियान चलाया। डॉक्टर राहुल शिमला जिले के डोडरा क्वार सिविल अस्पताल में नियुक्त हैं।
उनसे संवाद में पीएम ने कहा कि टीके की एक शीशी से अगर 11 खुराक दी जाती है तो टीकों पर होने वाले खर्च में से 10 प्रतिशत बचाया जा सकता है।
पीएम ने एक बार फिर देशवासियों से आग्रह किया कि वह टीकों की दोनों खुराक लेने के बाद भी सुरक्षा के सभी उपायों को अपनाएं, मास्क पहनें और दो गज की दूरी के मंत्र का पालन करें।
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार बारिश और बर्फबारी के बाद लोग संभल कर चलते हैं, उसी प्रकार टीका लगाने के बाद भी संभलकर रहना है और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करनी है। इसके लिए मास्क और दो गज की दूरी के मंत्र का पालन करना बेहद जरूरी है।
- Home
- लाइफ़स्टाइल
- स्वास्थ्य
- कोरोना महामारी के खिलाफ चैंपियन बनकर उभरा हिमाचल प्रदेश : पीएम मोदी
कोरोना महामारी के खिलाफ चैंपियन बनकर उभरा हिमाचल प्रदेश : पीएम मोदी
Related Posts
आप भी सीखिए खाने के पैकेट पर लिखे 14 नंबर को पढ़ना, FSSAI का है ये राज आएगा बड़े काम
खबर इंडिया की।जब भी हम बाजार से कोई पैकेज्ड फूड खरीदते हैं, तो आमतौर पर सबसे…
PM मोदी ने बताए आंवले के गुण, विटामिन C का पावरहाउस, विटामिन A का खजाना, जानिए खाने का सही तरीका
उमाकांत त्रिपाठी।आंवला भारतीय खान-पान और पारंपरिक चिकित्सा पद्धति का लंबे समय से…
ऑर्डर कैंसिल होने के बाद खाने का क्या होता है? Zomato-Swiggy का ये रूल जानकर चौंक जाएंगे
खबर इंडिया की।फूड डिलीवरी ऐप से खाना ऑर्डर करने के बाद अगर किसी वजह से Food…
देश में खाने का तेल सस्ता होगा, नई कीमतें आज से लागू, जानिए सूरजमुखी सोया-पाम ऑयल कितने में मिलेगा
खबर इंडिया की।खाने का तेल खरीदने वाले लोगों को आने वाले दिनों में कीमतों में…
Jawed Habib Hair Washing Tips:रोज-रोज बालों को शैंपू से धोना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट ने दिए खास टिप्स, धोने का तरीका भी जानें
Jawed Habib Hair Washing Tips:खबर इंडिया की।बालों की देखभाल को लेकर लोगों के मन…
ज्यादा चाउमीन, पिज्जा और मंचूरियन खाने से हुई 11वीं की स्टूडेंट की मौत, फास्ट फूड खाने से मरने का पहला मामला, ऐसे गई जान
उमाकांत त्रिपाठी।उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली खबर…
खाना खाने के बाद चलें, आराम करें या काम करें, डिनर के बाद क्या करना सही? एक्सपर्ट से जानें
खबर इंडिया की।खाना खाने के बाद Walking After Meals को लेकर अक्सर लोगों के मन में…
भारत में (covid) सक्रिय मरीजों की संख्या 20,219 है
राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक कुल 220.66 करोड़(95.21 करोड़ दूसरी डोज…
पीरियड्स बना कंगना रनौत के लिए मुसीबत, सांसद बोली- इसे मैनेज करना पॉसिबल नहीं
खबर इंडिया की। कंगना रनौत बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस हैं और वे किसी भी मुद्दे पर…
चिकन खाने से फैल रहा ये खतरनाक बैक्टीरिया, बढ़ा इस बीमारी का खतरा, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी
खबर इंडिया की।Campylobacter Bacteria को लेकर वैज्ञानिकों ने एक नई और गंभीर…














