पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना के खिलाफ जंग में हिमाचल प्रदेश की जमकर सराहना की। वे हिमाचल प्रदेश की सौ प्रतिशत पात्र आबादी को कोरोना रोधी टीकों की पहली खुराक लगाए जाने के अवसर पर एक कार्यक्रम में बोल रहे थें। उन्होंने सोमवार को इसे हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार की कुशलता और जन-जन की जागरुकता का परिणाम बताया। साथ ही कहा कि इसकी बदौलत ही यह पहाड़ी राज्य 100 साल की सबसे बड़ी, कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में ‘‘चैंपियन’’ बन कर उभरा है।
पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मियों और कोविड-19 टीकाकरण के लाभार्थियों से संवाद किया। बताते चलें कि हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है जहां अब तक सभी पात्र लोगों को कोविड रोधी टीके की पहली खुराक लगाई जा चुकी है।
इस खास मौके पर आयोजित किए गए एक कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान पीएम ने कहा कि जो हिमाचल प्रदेश कभी छोटी-छोटी सुविधाओं के लिए संघर्ष करता था वह आज विकास की नयी गाथा लिख रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘यह सब कुछ देवी-देवताओं के आशीर्वाद से, हिमाचल सरकार की कुशलता से और हिमाचल प्रदेश के जन-जन की जागरूकता से संभव हो पाया। हिमाचल प्रदेश ने एक टीम के रूप में काम करके यह उपलब्धि हासिल की है। 100 वर्ष की सबसे बड़ी महामारी के विरुद्ध लड़ाई में हिमाचल प्रदेश चैंपियन बन कर सामने आया है।’’
पीएम मोदी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने ना सिर्फ अपनी पूरी पात्र आबादी को कोरोना रोधी टीके की पहली खुराक दी है बल्कि दूसरी खुराक के मामले में भी वह लगभग एक तिहाई आबादी को टीका लगा चुका है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों की इस सफलता ने देश का आत्मविश्वास भी बढ़ाया है और आत्मनिर्भर होना कितना जरूरी है, यह भी याद दिलाया है।
उन्होंने कहा कि 130 करोड़ भारतीयों के विश्वास और आत्मनिर्भरता का ही परिणाम है कि भारत आज एक दिन में सवा करोड़ टीके लगाकर रिकॉर्ड बना रहा है।
उन्होंने कहा, ‘‘जितने टीके भारत आज एक दिन में लगा रहा है, वह कई देशों की पूरी आबादी से भी ज्यादा हैं। भारत के टीकाकरण अभियान की सफलता प्रत्येक भारतवासी के परिश्रम और पराक्रम की पराकाष्ठा का परिणाम है।’’
पीएम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों ने सभी प्रकार की अफवाहों को खारिज किया और इस बात के गवाह बने कि देश का ग्रामीण समाज किस प्रकार दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण और सबसे तेज टीकाकरण अभियान को शत-शत आगे बढ़ा रहा है।
इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, युवा व खेल मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित कई अन्य गणमान्य लोग भी शामिल हुए।
पीएम ने इस दौरान कुछ चिकित्सकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित कुछ स्वास्थ्य कर्मियों से भी बात की। इनमें से एक डॉक्टर राहुल ने बताया कि किन मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते हुए उन्होंने टीकाकरण अभियान चलाया। डॉक्टर राहुल शिमला जिले के डोडरा क्वार सिविल अस्पताल में नियुक्त हैं।
उनसे संवाद में पीएम ने कहा कि टीके की एक शीशी से अगर 11 खुराक दी जाती है तो टीकों पर होने वाले खर्च में से 10 प्रतिशत बचाया जा सकता है।
पीएम ने एक बार फिर देशवासियों से आग्रह किया कि वह टीकों की दोनों खुराक लेने के बाद भी सुरक्षा के सभी उपायों को अपनाएं, मास्क पहनें और दो गज की दूरी के मंत्र का पालन करें।
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार बारिश और बर्फबारी के बाद लोग संभल कर चलते हैं, उसी प्रकार टीका लगाने के बाद भी संभलकर रहना है और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करनी है। इसके लिए मास्क और दो गज की दूरी के मंत्र का पालन करना बेहद जरूरी है।
- Home
- लाइफ़स्टाइल
- स्वास्थ्य
- कोरोना महामारी के खिलाफ चैंपियन बनकर उभरा हिमाचल प्रदेश : पीएम मोदी
कोरोना महामारी के खिलाफ चैंपियन बनकर उभरा हिमाचल प्रदेश : पीएम मोदी
Related Posts
खुद को हाइड्रेटेड रखें, प्यासे को पानी दें… Heatwave और भीषण गर्मी के बीच PM मोदी की देशवासियों से बड़ी अपील, जानिए क्या कहा
उमाकांत त्रिपाठी।तेज गर्मी पर पीएम मोदी का खास संदेश इन दिनों देश के अलग-अलग…
ज्यादा चाउमीन, पिज्जा और मंचूरियन खाने से हुई 11वीं की स्टूडेंट की मौत, फास्ट फूड खाने से मरने का पहला मामला, ऐसे गई जान
उमाकांत त्रिपाठी।उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली खबर…
कोरोना काल के ‘हनुमान’, 1400 किमी से लाया दोस्त के लिए ऑक्सीजन
कोरोना की दूसरी लहर ने पूरे देश में तबाही मचा रखा है। यह इतना जानलेना हो गया है…
सभी दुर्लभ रोगों के उपचार के संबंध में चिकित्सा औषधियों व खाद्य सामग्रियों को सीमाशुल्क से पूरी छूट दे दी है
केंद्र सरकार ने सामान्य छूट अधिसूचना के जरिये राष्ट्रीय दुर्लभ रोग नीति 2021 के…
कैसे अपनी आँखों की देखभाल करें? जानें टिप्स
अक्सर कई लेख में यह बताया जाता है कि खुद को सेहतमंद कैसे रखें? साथ ही त्वचा,…
World Health Day: कोरोना के अलावा ये हैं दुनिया की 5 सबसे घातक बीमारियां
कोरोना वायरस के साथ हम कई बीमारियों से लड़ना सिख गए हैं। हम अपनी सेहत और फिटनेस…
अल्जाइमर रोग के संभावित इलाज का रास्ता प्राकृतिक पॉलिफेनॉल में पाया गया
वैज्ञानिकों ने पाया है कि चेस्टनट और ओक जैसे पेड़ों की टहनियों में पाया जाने वाले…
मंकीपॉक्स को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को किया अलर्ट
कोरोना के बाद अब मंकीपॉक्स ने पूरी दुनिया में डर के हालात बना दिया है। अबतक 6000…
पीएम मोदी के नक्शेकदम पर चलेगी धामी सरकार, मोटापा कम करने के लिए बनाएगी कार्ययोजना, ये है पूरा प्लान
उमाकांत त्रिपाठी।Uttarakhand News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बार-बार मोटापे की…
कोविड-19 की तीसरी लहर की आहट, निपटने की तैयारियां तेज
आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को ताजा आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि बेहद…















