न्यूज़

पीएम मोदी ने गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर भारतीय जनता पार्टी के नेता भूपेंद्र पटेल को बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में राज्य के विकास को नयी ऊंचाई मिलेगी।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर भूपेंद्र भाई को बधाई। मैं उन्हें सालों से जानता हूं और उनके शानदार काम को भी मैंने देखा है, वह चाहे भाजपा संगठन में हों या स्थानीय निकाय प्रशासन में हों या फिर सामुदायिक सेवा में हों, वह निश्चित तौर पर गुजरात की विकास गाथा को और आगे बढ़ाएंगे।’

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी सराहना की और उम्मीद जताई कि आने वाले समय में वह जनसेवा में अपना योगदान जारी रखेंगे।

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री के रूप में अपने पांच वर्ष के कार्यकाल के दौरान रूपाणी जी ने कई जन हितैषी कदम उठाए। समाज के सभी वर्गों के लिए उन्होंने अनथक काम किए। मुझे भरोसा है कि वह आने वाले समय में जन सेवा में अपना योगदान जारी रखेंगे।’’

रूपाणी के शनिवार को इस्तीफा देने के बाद, अहमदाबाद में घाटलोडिया विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले पटेल को रविवार को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था।

राजभवन में आज आयोजित एक समारोह में राज्यपाल आर्चाय देवव्रत ने उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 877

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *