व्यापार

इंडिगो की सितंबर में 38 घरेलू उड़ानें शुरू करने की योजना

पिछले लगभग डेढ़ सालों से कोरोना महामारी के कारण विमानों के उड़ान पर असर पड़ा है। अन्तर्राष्ट्रीय उड़ानों के साथ-साथ घरेलू उड़ानों के व्यवसाय पर भी खासा असर पड़ा है।

अब धीरे धीरे सारे व्यवसाय पटरी पर लौटने लगे हैं। इसी कड़ी में विमानन उद्योग ने भी अपनी कमर कस ली है।

इंडिगो ने सोमवार को कहा है कि वह महानगरों और टियर-2 या टियर-3 शहरों के बीच संपर्क में सुधार के लिए सितंबर में 38 घरेलू उड़ानें शुरू करेगी।

एयरलाइन के बयान में कहा गया है कि इंडिगो लखनऊ-रांची, बेंगलुरु-विशाखापत्तनम, चेन्नई-इंदौर, लखनऊ-रायपुर, मुंबई-गुवाहाटी और अहमदाबाद-इंदौर के बीच उड़ानों को फिर से शुरू करेगी जबकि रायपुर-पुणे के बीच नई उड़ानों का परिचालन किया जाएगा।

इंडिगो के मुख्य रणनीति और राजस्व अधिकारी संजय कुमार ने कहा, “हमें अपने घरेलू नेटवर्क को मजबूत करने के लिए 38 नई उड़ानों को जोड़कर खुशी हो रही है।”

उन्होंने कहा, “ये उड़ानें यात्रा की बढ़ती मांग को पूरा करेंगी और मेट्रो और टियर 2/3 शहरों के बीच संपर्क में सुधार करेंगी।”

Related Posts

सीसीआई ने क्वालिटी केयर इंडिया लिमिटेड में 24.16 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सेंटेला मॉरीशस होल्डिंग्स लिमिटेड द्वारा…

सहारा इंडिया में पैसे जमा करने वालों के लिए पटना हाई कोर्ट का राहत भरा आदेश, अब लौटेगा पैसा

सहारा इंडिया में जमा अपना पैसा लौटने का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए बड़ी…

1 of 9

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *