न्यूज़

राष्ट्रपति ने छठ पूजा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी

राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने छठ पूजा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा “छठ पूजा के अवसर पर मैं देश और विदेश में बसे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

छठ पूजा देश के प्राचीनतम त्योहारों में से एक है। इसकी महत्ता अस्त होते हुए सूर्य को ‘अर्घ्य’ देने में निहित है। छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुगण कठोर उपवास के पश्चात् नदियों तथा जलाशयों में पवित्र स्नान करके इस पूजा का समापन करते हैं। इस प्रकार यह पर्व, सूर्यदेव और समूची प्रकृति के साथ हमारे अंतः संबंध को दर्शाने का अनूठा अवसर होता है।

मेरी कामना है कि यह त्योहार प्रकृति के साथ हमारे शाश्वत जुड़ाव को और मजबूत करे, जो पर्यावरण के संरक्षण में हमारी मदद करे।”

Related Posts

1 of 889

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *