केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद चंद्र मोदी ने शुक्रवार को राज्यसभा के नए महासचिव का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने पी. पी. के. रामाचार्युलु का स्थान लिया। राज्यसभा के महासचिव पद पर उनकी नियुक्ति को अभी तीन महीने भी नहीं हुए थे कि उन्हें हटा दिया गया है।
राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने इससे पहले मोदी को राज्यसभा के नए महासचिव पद पर नियुक्त किया था।
राज्यसभा सचिवालय की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘राज्यसभा के सभापति ने भारतीय राजस्व सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी और सीबीडीअी के पूर्व अध्यक्ष को राज्यसभा के महासचिव पद पर नियुक्त किया है। उनका दर्जा केंद्रीय सचिव का होगा।’’
आदेश में कहा गया कि मोदी की यह नियुक्ति संविदात्मक होगी और वह 12 नवंबर 2021 से 10 अगस्त, 2022 तक या अगले आदेश तक प्रभावी होगी।
एक अन्य अधिसूचना में कहा गया कि रामाचार्युलु को उनके पदभार से 12 नवंबर को मुक्त कर दिया गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रामाचार्युलु को अब राज्यसभा सचिवालय में सलाहकार नियुक्त किया गया है। उन्हें एक सितंबर को राज्यसभा का महासचिव नियुक्त किया गया था।
सूत्रों ने बताया कि उन्हें इस पद से क्यों हटाया गया, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
तीन महीने के भीतर रामाचार्युलु को हटाए जाने पर कांग्रेस नेता व राज्यसभा के सांसद जयराम रमेश ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मुझे तनिक भी आश्चर्य नहीं हुआ। रामाचार्युलु एक पेशेवर, गैर-पक्षपाती और इस पद के लिए पूरी तरह योग्य थे—मोदी सरकार में यह तीनों ही गुण अभिशाप हैं।’’
मोदी भारतीय राजस्व सेवा के 1982 बैच के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं।
राज्यसभा के महासचिव, सचिवालय के प्रशासनिक प्रमुख तथा सभापति की ओर से और उनके नाम से संचालित सभी प्रशासनिक और अधिशासी कार्यों के समग्र प्रभारी होते हैं।
सीबीडीटी के पूर्व अध्यक्ष पी सी मोदी ने संभाला राज्यसभा के नए महासचिव का पदभार
Related Posts
Rajasthan Hotel Viral Video: राजस्थान के होटल में नेपाली वेटर से महिला का दिल हो गया खुश, फिर ये वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली: Rajasthan Hotel Viral Video इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो…
Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान
खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…
OYO Room Viral Video: बॉयफ्रेंड ने चुपके से OYO Room में बनाया गर्लफ्रेंड का 41 सेकेंड का वीडियो, वायरल वीडियो में क्या
OYO Room Viral Video. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल होने का…
फिर दुनिया के सबसे अमीर आदमी बने एलन मस्क, संपत्ति में आया भारी उछाल, जानिए 10 रईसों की लिस्ट
खबर इंडिया की।दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों की संपत्ति में शेयर बाजार और…
Jabalpur Hotel Viral News: फर्श पर पर पड़ी साड़ी और पति के कपड़े… अचानक होटल पहुंची वाइफ ने हसबैंड को रंगेहाथ पकड़ा, गर्लफ्रेंड को नहीं दिया कपड़े पहनने का भी मौका
Jabalpur Hotel Viral News. मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक होटल के अंदर पति को…
65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी
खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…
मलेशियाई PM ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ वाली तस्वीरों पर सॉन्ग लगाए, BRICS डिनर में गाए थे गाने
खबर इंडिया की।18वें BRICS Summit के बाद मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की…
Rajasthan Civic Election Results: राजस्थान निकाय चुनाव में BJP की बड़ी जीत, PM Modi बोले- ‘झूठ की गूंज के सामने सत्य की विजय’
उमाकांत त्रिपाठी। राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में Rajasthan Civic Election…
वोटर आईडी में गलती सुधारना अब हुआ बेहद आसान! मिनटों में देखें आपका नाम है या नहीं
खबर इंडिया की।दिल्ली में Voter List 2026 से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। अगर…
Ashok Singhal 100th Birth Anniversary: PM Modi ने किया याद, राम जन्मभूमि आंदोलन में भूमिका का जिक्र
Ashok Singhal 100th Birth Anniversary: उमाकांत त्रिपाठी। नई दिल्ली। विश्व हिंदू…















