स्वास्थ्य

अभी तक देश में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप का कोई मामला नहीं मिला : मांडविया

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को कहा कि अभी तक देश में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन का कोई मामला सामने नहीं आया है और सरकार इस संबंध में सभी एहतियात बरत रही है।

मांडविया ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान विभिन्न पूरक सवालों का जवाब देते हुए कहा कि ओमीक्रोन स्वरूप के मामले अब तक दुनिया के 14 देशों में मिले हैं और भारत में इसका एक भी मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस संबंध में परामर्श जारी किया है और संदिग्ध मामले को तुरंत ही जांच और जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी अभी नियंत्रण में है लेकिन यह पूरी तरह से समाप्त नहीं हुई है और पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस संबंध में लोगों को आगाह किया है। उन्होंने कोविड महामारी पर काबू के लिए टीकाकरण को अहम बताते हुए कहा कि अब तक टीकों की 124 करोड़ से अधिक खुराकें लगायी जा चुकी हैं और हर दिन 70 से 80 लाख खुराक दी जा रही है।

मांडविया ने कहा कि अब घर-घर जाकर टीकाकरण पर भी जोर दिया जा रहा है।

Related Posts

टीबी मुक्त भारत: अभियान को लेकर पीएम मोदी का बड़ा बयान, लिखा- इसने तैयार किया एक मजबूत आधार

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं…

पीरियड्स बना कंगना रनौत के लिए मुसीबत, सांसद बोली- इसे मैनेज करना पॉसिबल नहीं

खबर इंडिया की। कंगना रनौत बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस हैं और वे किसी भी मुद्दे पर…

1 of 19

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *