न्यूज़

बिपिन रावत के निधन पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक जताया

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में देश के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी एवं सेना के अन्य अधिकारियों के असामयिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

चौहान ने ट्वीट किया, ‘‘सीडीएस का असमय इस तरह हमारे बीच से चला जाना संपूर्ण राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। बिपिन रावत के निधन से भारत ने एक नायक को खो दिया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका सिंह रावत के असामयिक दुखद निधन से मन व्यथित है। उनकी पत्नी मध्यप्रदेश की बेटी थी।’’ चौहान ने ईश्वर से सभी दिवंगत आत्माओं की शांति एवं उनके परिजन को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 741

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *