मनोरंजन

एक दूसरे के हुए कैटरीना और विक्की, मंगलसुत्र की कीमत जानकर चौंक जाएंगे

कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी बड़े धूमधाम से संपन्न हो गई। दोनों ने बैंड बाजा बारात के धूम-धड़ाके के बीच एक-दूसरे को हमेशा-हमेशा के लिए अपना बना लिया। कटरीना ने न केवल कुछ करीबी दोस्त और परिवार की मौजूदगी में विक्की के साथ सात फेरे लिए बल्कि शादी के दौरान उन्हें ससुराल से हीरों से जड़ा मंगलसूत्र भी दिया गया, जिसे फेरों की रस्म के बाद अदाकारा को उनके पति विक्की कौशल ने पहनाया था। कटरीना के वेडिंग ऑउटफिट की तरह उनका मंगलसूत्र भी बेहद खास था।

हालांकि, बॉलीवुड की दूसरी हसीनाओं की तरह कटरीना का मंगलसूत्र भी दिखने में बेहद आम है, लेकिन अगर इसकी कीमत तलाशने जाएं, तो प्राइस सुनकर आपका भी मुंह खुला का खुला रह जाएगा।

कटरीना के मंगलसूत्र का क्लोज लुक उनकी शादी की उस तस्वीर में देखने को मिला था, जिसमें वह विक्की का हाथ पकड़कर फेरों की रस्म को पूरा करती नजर आ रही हैं। अदाकारा के मंगलसूत्र की डोरी लंबी रखने की बजाए शॉर्ट लेंथ में थी, जोकि आजकल जबरदस्त ट्रेंड में है।

वहीं डोरी को काले और सोने के मोतियों से सजाया गया था, जिसमें नीचे की तरफ एक नहीं बल्कि दो अनकट हीरों को जोड़ा था। कटरीना के मंगलसूत्र का डिज़ाइन बहुत हद तक प्रियंका चोपड़ा के मंगलसूत्र से मिलता-जुलता है, जो देखने में एक अलग ही मॉडर्न टच दे रहा है। 

Related Posts

बंद कमरे में प्यार करेंगे… पति-पत्नी का अश्लील डांस वायरल, सोशल मीडिया पर हुई जमकर ट्रोलिंग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पति-पत्नी का डांस वीडियो तेजी से वायरल…

बड़ी बहन ने बहनोई से कर ली शादी, अब छोटी बहन बोली- मुझे भी जीजा से प्यार, अजब MP का गजब केस!

खबर इंडिया की। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से रिश्तों को उलझा देने वाला एक अनोखा…

1 of 61

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *