व्यापार

LIC को RBI ने इंडसइंड बैंक में करीब 10% तक हिस्सेदारी बढ़ाने की मंजूरी दी

रिजर्व बैंक ने जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को इंडसइंड बैंक में करीब 10 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बढ़ाने की मंजूरी दे दी है।

निजी क्षेत्र के बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इंडसइंड बैंक ने शेयर बाजारों को दी नियामकीय सूचना में कहा कि उसे नौ दिसंबर, 2021 को भारतीय रिजर्व बैंक से सूचना मिली कि उसने बैंक के शेयरधारक एलआईसी को कुल जारी और चुकता पूंजी का 9.99 प्रतिशत तक हासिल करने की मंजूरी दे दी है।

सरकारी बीमा कंपनी के पास इस समय बैंक की कुल जारी और चुकता पूंजी का 4.95 प्रतिशत हिस्सा है।

केंद्रीय बैंक की मंजूरी ‘शेयरों के अधिग्रहण और निजी क्षेत्र के बैंकों के वोटिंग के लिए पूर्व मंजूरी’ के साथ-साथ सेबी के नियमों, और सभी दिशा-निर्देशों या विनियमों के अनुपालन के अधीन है।

Related Posts

हीरा कारोबारी ने पीएम मोदी को दिया ये स्पेशल गिफ्ट, ‘नवभारत रत्न’ के इस तोहफे में क्या है खास?

उमाकांत त्रिपाठी।मशहूर हीरा कारोबारी और राज्यसभा सांसद गोविंद ढोलकिया ने पीएम…

सुकन्‍या समृद्धि और पीपीएफ समेत छोटी बचत योजनाओं पर जल्‍द बढ़ेंगी ब्‍याज दरें! जानिए डिटेल

पब्लिक प्रॉविडेंड फंड और सुकन्या समृद्धि जैसी छोटी बचत योजनाओं में निवेश करने…

31 साल की उम्र और 21 हजार करोड़ की संपत्ति, जानें कौन है देश के सबसे युवा अरबपति अरविंद.?

उमाकांत त्रिपाठी।तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में जन्मे 31 साल के अरविंद श्रीनिवास…

1 of 9

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *