दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

नई सुविधाओं के साथ 9 वंदे भारत ट्रेन लांच- PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, 11 राज्यों को मिलेगी कनेक्टिविटी

उमाकांत त्रिपाठी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने देश को 9 वंदे भारत ट्रेनों (Vande Bharat Trains) की सौगात दी। इन 9 वंदे भारत ट्रेनों से 11 राज्यों को कनेक्टिविटी मिलेगी। यही नहीं इस बार वंदे भारत जिन रेलमार्गों पर चलाई जा रही है उनमें पुरी, मदुरै और तिरुपति जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल भी शामिल हैं.।पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नौ वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।

नए भारत के उत्साह और नई उमंग का प्रतीक -PM मोदी

इस मौके पर पीएम ने कहा- नए भारत के नए लोग नए उत्साह और नई उमंग का प्रतीक है। मुझे इस बात की खुशी है कि वंदे भारत का क्रेज बढ़ रहा है। इससे अब तक 1 करोड़ 11 लाख से ज्यादा यात्री सफर कर चुके हैं। देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लोगों को अब तक 25 वंदे भारत ट्रेनों की सुविधा मिल रही है। अब इसमें 9 और वंदे भारत जुड़ जाएंगीं।

PM ने रेलवे स्टेशन के विकास पर भी बात की

PM मोदी ने रेलवे स्टेशन के विकास पर पर भी बात की। उन्होंने कहा कि देश के कई रेलवे स्टेशन गुलामी के काल में बने थे। विकसित होते भारत को अपनी गुलामी के प्रतीक इन रेलवे स्टेशनों को भी विकसित करना होगा। मोदी ने यह भी कहा कि  अमृत काल में डेवलप होने वाले रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन कहे जाएंगे।

लॉन्च की जानेवाली 9 नई वंदे भारत ट्रेनें

  1. कासरागोड – तिरुवनंतपुरम (केरल)
  2. जयपुर – उदयपुर (राजस्थान)
  3. विजयवाड़ा- रेनीगुंटा- चेन्नई (आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु)
  4. तिरुनेलवेली – मदुरै- चेन्नई (तमिलनाडु)
  5. जामनगर-अहमदाबाद (गुजरात)
  6. रांची – हावड़ा (झारखंड और पश्चिम बंगाल)
  7. हैदराबाद-बेंगलुरु (तेलंगाना और कर्नाटक)
  8. राउरकेला-पुरी (ओडिशा)
  9. पटना-हावड़ा (बिहार और पश्चिम बंगाल)

 

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 780

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *