क्रिकेटखेलकूदन्यूज़भारत

भारत-ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे आज : ऑस्ट्रेलिया टॉस जीता, गेंदबाजी चुनी, स्मिथ करेंगे कप्तानी

भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है।ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी इस बार  पैट कमिंस की जगह स्टीव स्मिथ कप्तानी को दी गई है। कंगारू टीम ने  तीन बदलाव किए हैं, जबकि भारतीय टीम सिर्फ एक बदलाव के साथ उतरी है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दिया गया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत : केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद शमी, प्रसिद्ध कृष्णा।

ऑस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ (कप्तान),​​​​​ डेविड वॉर्नर, मैथ्यू शट, मार्नश लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी, जोस इंग्लिस, सॉन एबॉट, एडम जंपा, जोश हैजलवुड और स्पेंसर जॉनसन।

ओवरऑल आंकड़े ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में, होलकर में अजेय है भारतीय टीम
वनडे हेड-टु-हेड के ओवरऑल आंकड़े में ऑस्ट्रेलियाई टीम मजबूत हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक 147 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 82 ऑस्ट्रेलिया और 55 भारत ने जीते हैं। 10 मुकाबले नो रिजल्ट रहे हैं।

भारतीय सरजमीं की बात करें तो भारतीय मैदानों पर दोनों ने 68 खेले हैं, इनमें से इंडिया ने 31 और ऑस्ट्रेलिया ने 32 जीते हैं। 5 मुकाबले नो रिजल्ट रहे हैं। साथ ही होलकर मैदान पर टीम इंडिया अजेय है। टीम ने यहां एक भी वनडे नहीं गंवाया है।

इस मैच को जीते तो सीरीज भी जीते
यह मुकाबला जीतने पर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे की सीरीज जीत लेगी। फिलहाल, टीम इंडिया 1-0 की बढ़त पर है। इस मैच में जीत के साथ ही भारतीय टीम 5 अक्टूबर से शुरू हो रहे वऩे वर्ल्ड कप में दुनिया की नंबर-1 टीम के तौर पर उतरना भी सुनिश्चित कर लेगी। भारत अभी नंबर-1 पर है। वर्ल्ड कप में नंबर-1 के तौर पर एंट्री के लिए टीम को सीरीज के दो मैचों में जीत हासिल करना जरूरी है।

इस स्टेडियम में भारतीय टीम आज तक कोई भी वनडे मैच नहीं हारी है। टीम ने यहां 6 मुकाबले खेले हैं और सभी जीते हैं।

 

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 897

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *