उत्तर प्रदेशन्यूज़भारतहेडलाइंस

मथुरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन हादसा: पटरी छोड़ प्लेटफॉर्म पर चढ़ी, बिजली पोल से टकराई, अचानक रफ्तार बढ़ने पर हुआ  हादसा

उत्तर प्रदेश के मथुरा जंक्शन पर मंगलवार की रात ट्रेन हादसा हो गया। यहां प्लेटफार्म नंबर 2 पर पहुंची शकूरबस्ती-मथुरा ईएमयू ट्रेन अचानक स्पीड तेज होने से प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई। इससे वहां भगदड़ मच गई। ट्रेन प्लेटफॉर्म पर लगे बिजली के खंबे से टकराकर रुक गई।

 शकूर बस्ती जाने वाली थी ट्रेन

दिल्ली के शकूर बस्ती से मथुरा के बीच चलने वाली शटल ट्रेन शंटिंग करके वापस शकूर बस्ती जाने के लिए प्लेटफॉर्म 2 पर लगने जा रही थी। इसी दौरान ट्रेन की रफ्तार अचानक बढ़ गई और वह ऐडिंग पॉइंट को तोड़ते हुए प्लेटफार्म नंबर 2 पर चढ़ गई।

रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे

ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर चढ़ने की जानकारी मिलते ही स्टेशन पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही  RPF और GRP पुलिस के अलावा रेलवे के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। कुछ देर के बाद  तकनीकी टीम ने आकर मोर्चा संभाला। हादसे के बाद रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन की स्पीड, निर्धारित स्पीड से ज्यादा बढ़ गई। जिसकी वजह से ड्राइवर कंट्रोल नहीं कर सका और ट्रेन प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई।

प्लेटफार्म पर यात्री कम थे, बड़ा हादसा टला
EMU ट्रेन संख्या 64910 को मथुरा जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर शंटिंग कर प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान हादसा हुआ। गनीमत रही कि उस समय मौके पर भीड़ नहीं थी। अगर पोल से टकराकर ट्रेन नहीं रुकती तो बड़ा हादसा हो सकता था

 तकनीकी टीम मथुरा पहुंची

हादसे के बाद उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल से तकनीकी टीम मथुरा पहुंची। इसके साथ ही ट्रेन को प्लेटफॉर्म से हटाने की कार्यवाही शुरू की गई। देर रात तक चली प्रक्रिया के बाद ट्रेन को प्लेटफॉर्म से हटाकर वापस रेल ट्रैक पर लाया गया।

 हादसे की जांच के लिए टीम का गठन किया

रेलवे पीआरओ प्रसस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे की जांच के लिए हाई लेवल कमेटी बनाई गई है। अभी हादसे की जगह से ट्रेन नहीं हट सकी है। मुंबई ट्रैक पर असर न पड़े, इसके लिए ट्रैक को सावधानी से क्लियर कराया जा रहा है। ये हादसा ओवरस्पीड हुआ या और कोई वजह रही। यह जांच के बाद ही पता चल सकेगा।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 915

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *