न्यूज़भारतहेडलाइंस

दिल्ली के मुखर्जी नगर में गर्ल्स हॉस्टल में आग लगी: मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम, बिल्डिंग में फंसी सभी 35 लड़कियों को रेस्क्यू कर लिया गया

दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके के एक गर्ल्स हॉस्टल में बुधवार शाम को आग लग गई। बिल्डिंग में करीब 35 लड़कियां फंसी थीं, सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। 

दमकल विभाग की टीम ने आग बुझा दी

दमकल विभाग की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया था। जैसे कि आग फैलती उससे पहले ही टीम ने आग बुझा दी थी। 

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

दमकल के अधिकारियों ने बताया कि जांच में पता चला है कि सीढ़ियों के पास लगे मीटर बोर्ड में आग लगी थी, जो पूरी बिल्डिंग में फैल गई। जहां आग लगी वो पांच मंजिला बिल्डिंग है, जिसकी छत पर रसोईघर है।

CM अरविंद केजरीवाल ने घटना पर दुख जताया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हॉस्टल में आग लगने की घटना पर दुख जताते हुए ट्वीट किया। जिला प्रशासन और दमकल की टीम को बिल्डिंग मं फंसे बच्चों को जल्दी से जल्दी सुरक्षित निकालने के निर्देश दिए हैं।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *