न्यूज़

थलपति विजय की फिल्म लियो ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, कमाई के मामले में शाहरुख की जवान को पीछे छोड़ा

खबर इंडिया की। थलपति विजय की मच अवेटेड फिल्म लियो ने बड़े पर्दे पर एंट्री ले ली है। रिलीज के पहले दिन ही इस फिल्म ने बंपर ओपनिंग के साथ सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म लियो ने ओपनिंग डे पर 145 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म कॉलीवुड सिने इतिहास में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इस फिल्म में विजय ने पार्थी नाम के शख्स का किरदार निभाया है। वहीं संजय दत्त खूंखार गैंगस्टर एंटनी दास के रोल में दिखे हैं।

विजय को लियो से मिली करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग
इस फिल्म ने शाहरुख की फिल्म जवान को पीछे छोड़ते हुए बंपर कमाई की है। आपको बता दें कि ये पहली कॉलीवुड फिल्म है, जिसे इतनी बड़ी ओपनिंग मिली है। इसके साथ ही ये फिल्म विजय के करियर की सबसे बड़ी ओपनर भी साबित हुई है। फिल्म लियो के कलेक्शन से विजय ने अपनी पिछली दो फिल्मों बीस्ट और सरकार के कलेक्शन को बीट कर दिया है। लगभग 300 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को 900 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।

विवादों में घिरी फिल्म, फिर भी हुआ बंपर कलेक्शन
लोकेश कनगराज के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म रिलीज से पहले कई विवादों से घिरी थी। इसके बाद इसे हिंदी और तेलुगु बेल्ट में रिलीज किया गया। हालांकि फिल्म ने अपने पहले दिन की कमाई से सभी को हैरान कर दिया है। लियो ने हिंदी बेल्ट में 68 करोड़ की कमाई कर पठान (57 करोड़), केजीएफ 2 (53.95 करोड़) और वॉर (53.35) को पीछे छोड़ दिया है। वहीं इस रेस में अभी भी जवान आगे है। जवान ने ओपनिंग डे पर इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ का कलेक्शन किया था।

Related Posts

रील बनाने में मशगूल थी शादीशुदा महिला, सीढ़ियों से उतर रहे थे दोनों बच्चे, फिर जो हुआ..!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला…

पत्नी की अश्लील रील्स से परेशान हुआ पति, आई तलाक की नौबत, चंद लाइक्स के चक्कर में बिगड़ा घर.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया के दौर में कंटेंट क्रिएशन तेजी से बढ़ रहा है। हर दिन…

1 of 789

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *