न्यूज़मनोरंजन

एक करोड़ चाहिए, नहीं तो… बिग बॉस विनर एल्विश यादव से मांगी गई 1 करोड़ की रंगदारी, गिरफ्तार हुआ आरोपी

खबर टीम इंडिया की। बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर रहे एल्विश यादव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विजेता एल्विश यादव से एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इसकी शिकायत सोशल मीडिया स्टार ने गुरुग्राम पुलिस में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने आरोपी को गुजरात के वाडनगर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान साकिर मकराणी पुत्र जाकिर (उम्र 25 वर्ष) के रूप में हुई। मामले में एल्विश ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। एल्विश यादव एक यूट्यूबर हैं। हाल ही में उन्होंने बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में जीत हासिल की थी।

आरोपी ने ऐसे रखी पैसों की डिमांड

25 अक्टूबर को एल्विश यादव से गांव वजीराबाद के पास एक फोन के माध्यम से एक करोड़ रुपए देने की डिमांड रखी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी से शुरूआती पुलिस पूछताछ में सामने आया कि यह आरटीओ ऑफिस में बतौर एजेंट काम करता है। इसने एल्विश की यूट्यूब पर वीडियो देखी थी, जिससे प्रभावित होकर इसने करोड़पति बनने की नियत से रुपये ऐठने की योजना बनाई। इसके लिए इसने 1400 रुपयों में एक फर्जी सिमकार्ड खरीदा, जिसका प्रयोग करके उपरोक्त अभियोग की वारदात को अंजाम देने के लिए मैसेज कर दिए।

कौन हैं एल्विश यादव?

एल्विश यादव एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं, जिनका जन्म हरियाणा के गुरुग्राम में हुआ था। पेशेवर रूप से, एल्विश यादव एक यूट्यूबर और सोशल मीडिया व्यक्तित्व हैं। उन्होंने बिग बॉस ओटीटी 2 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में एंट्री ली थी। बाद में वो शो के विजेता भी बने, बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद एल्विश के फेम और फैन फॉलोइंग में चार चांद लग गए हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कॉमेडी वीडियो बनाकर लोगों का दिल जीता है। बिग बॉस ओटीटी 2 जीतने के बाद एल्विश यादव ने दुबई में एक आलीशान घर खरीदा था।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 754

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *