न्यूज़भारत

तीन दिन के एमपी दौरे पर अमित शाह: कार्यकर्ताओं को शाह का मंत्र- ‘बूथ जीतेंगे, चुनाव जीतेंगे’

उमाकांत त्रिपाठी। तीन दिन के मध्यप्रदेश दौरे पर आए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने खजुराहो में सागर की संभागीय बैठक ली। शाह ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को ‘बूथ जीतेंगे, चुनाव जीतेंगे’ स्लोगन दिया। उन्होंने संभाग की विधानसभा सीटों की समीक्षा भी की। गृहमंत्री शाह सोमवार सुबह उज्जैन से इंदौर पहुंचे। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश प्रभारी हितानंद शर्मा भी हैं। इस बीच इंदौर में होने वाली संभागीय भाजपा की बैठक निरस्त कर दी गई है। भाजपा के संभागीय प्रवक्ता आलोक दुबे ने बताया कि ये बैठक कब होगी अभी तय नहीं है।

एमपी के सभी संभागों की बैठकें ले रहे हैं शाह

आपको बता दें कि शाह मप्र के सभी संभागों की बैठकें ले रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने रविवार को उज्जैन संभाग की बैठक भी ली है। शाह का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को उत्साहित करना है, ताकि वे पूरी ताकत से चुनाव मैदान में उतर जाएं। वे तीन दिन में विंध्य, बुंदेलखंड, महाकौशल, मध्य भारत, मालवा- निमाड़ और ग्वालियर-चंबल अंचल में संभागवार बैठकें करेंगे। चुनावी माहौल और नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने पर जोर देने के लिए यह बैठकें आयोजित की जा रही है।

रुठे कार्यकर्ताओं को मनाने और डैमेज कंट्रोल करने आए हैं शाह

आज हुई बैठक में इंदौर संभाग के सभी 9 संगठनात्मक जिलों के कार्यकर्ता, 37 सीटों के विधानसभा प्रभारी और वहां भेजे गए प्रवासी विधायक भी मौजूद रहे। आपको बता दें कि आज ही अमित शाह का ग्वालियर दौरा भी है। महाकाल मंदिर में दर्शन के बाद शाह ने इंदौर रोड स्थित एक होटल में संभाग की 29 सीटों के 350 कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बागी प्रत्याशियों की जानकारी ली। साथ ही, रूठे कार्यकर्ताओं को मनाने और डैमेज कंट्रोल, फीड बैक संबंधी चर्चा की। शाह ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता रूप पमनानी के घर भोजन भी किया।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 836

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *