न्यूज़भारत

पीएम मोदी ने लौह पुरूष सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि: 370 पर की बात, तुष्टीकरण की राजनीति करने वालों पर कसा तंज

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं, अपने दौरे के दूसरे दिन पीएम केवडिया पहुंचे। उन्होंने यहां देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 148वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद PM ने लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में देश की एकता और अखंडता के साथ-साथ कश्मीर में 370 को हटाए जाने पर भी बात की। साथ ही उन्होंने तेजी से बढ़ रही देश की विकास यात्रा का भी जिक्र किया। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना तुष्टीकरण की राजनीति करने वालों पर भी हमला बोला।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर मोदी का नमन

सरदार पटेल की यहां 182 मीटर ऊंची दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति है। इसे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी कहा जाता है। इस दौरान पीएम ने कहा कि- बीते 9 सालों में देश ने देखा है कि जब सबका प्रयास होता है, तो कुछ भी असंभव नहीं होता। किसने सोचा था कि कभी कश्मीर आर्टिकल 370 से मुक्त भी हो सकता है। लेकिन, आज कश्मीर और देश के बीच आर्टिकल 370 की वह दीवार गिर चुकी है। सरदार पटेल जहां भी होंगे, इस बात को लेकर सबसे ज्यादा प्रसन्नता का अनुभव करते हुए हमें आशीर्वाद दे रहे होंगे। आज कश्मीर के युवा भी खुली हवा में सांस ले रहे हैं और देश के विकास में कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रहे हैं।

तुष्टीकरण की राजनीति करने वालों पर कसा तंज

इस दौरान पीएम ने कहा कि- भारत के लोगों ने अब गुलामी की मानसिकता को तोड़कर आगे बढ़ने का संकल्प ले लिया है। आज हमारी एकता सरदार पटेल के सपने को पूरा कर रही है। जिस तरह 15 अगस्त हमारे देश की स्वतंत्रता का और 26 जनवरी हमारे गणतंत्र के जयघोष का दिन है। उसी तरह 31 अक्टूबर का दिन राष्ट्रीयता के संचार का पर्व बन गया है। तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले लोग आज अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। इन तुष्टीकरण करने वालों को आतंकवाद भी नहीं दिखता है। यह धड़ा अपने स्वार्थ के लिए देश की एकता पर चोट कर देश को नुकसान पहुंचाता है। इतना ही नहीं, ये लोग आतंकियों को बचाने के लिए रात को अदालत तक खुलवाते हैं। हमें इन लोगों से सतर्क रहना है।

 

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 864

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *