न्यूज़भारतहेडलाइंस

मेरी माटी-मेरा देश: दिल्ली के कर्तव्य-पथ पर हुआ यात्रा का समापन, PM मोदी ने लगाया माटी का तिलक

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरी माटी मेरा देश-अमृत कलश यात्रा के समापन समारोह में भाग लिया। पीएम मोदी ने 31 अक्टूबर को दिल्ली के कर्तव्य-पथ पर मेरी माटी मेरा देश अमृत कलश यात्रा के समापन कार्यक्रम में कहा कि- पीएम मोदी ने कहा कि आज लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कर्तव्य पथ एक ऐतिहासिक महायज्ञ का साक्षी बन रहा है। 12 मार्च 2021 को गांधी जी की प्ररेणा से साबरमती आश्रम से शुरू हुआ आजादी का अमृत महोत्सव अब 31 अक्तूबर 2023 आज सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर समापन का पल है। आज ये हुजूम एक नया इतिहास बन गया।

पीएम मोदी ने दिलाई सौगंध, भव्य भारत बनाएंगे

अमृत महोत्सव और मेरी माटी-मेरा देश अभियान के समापन समारोह में पीएम ने 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने के संकल्पों को दोहराया। प्रधानमंत्री के संबोधन से पहले वहां एकत्रित सभी लोगों को विकसित भारत बनाने और देश का गौरव बढ़ाने को लेकर शपथ दिलाई गई। उन्होंने कहा कि आज मेरा युवा भारत संगठन, यानी MY Bharat की नींव रखी गई है। 21वीं सदी में राष्ट्र निर्माण के लिए मेरा युवा भारत संगठन, बहुत बड़ी भूमिका निभाने वाला है। भारत के युवा कैसे संगठित होकर हर लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं, इसका प्रत्यक्ष उदाहरण ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान है। इस मौके पर गायक कैलाश खेर भी मौजूद रहे।

PM मोदी ने लगाया माटी का तिलक

इस दौरान पीएम ने कहा कि करीब ढाई साल से चल रहा आजादी का यह अमृत महोत्सव अपने आप में अनूठा रहा। इसने न सिर्फ देश की नई पीढ़ी को आजादी के उन वीर नायकों से परिचित कराया बल्कि गुलामी के दिनों की याद दिलाई जिन्होंने गुलामी नहीं देखी थी। पीएम ने देशभर से लाई गई मिट्टी को भारत कलश में डालकर तिलक लगाया और वीरों और वीरांगनाओं को श्रद्धांजलि दी। पीएम ने मेरा युवा भारत पोर्टल भी लॉन्च किया। इससे पहले, पीएम ने इस यात्रा की एक डिजिटल प्रदर्शनी भी देखी। देशभर के गांवों से साढ़े आठ हजार अमृत कलशों में मिट्टी भरकर दिल्ली लाई गई है। इसे कर्तव्य पथ के पास रखे भारत कलश में इकट्ठा किया गया है।

Related Posts

रील बनाने में मशगूल थी शादीशुदा महिला, सीढ़ियों से उतर रहे थे दोनों बच्चे, फिर जो हुआ..!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला…

पत्नी की अश्लील रील्स से परेशान हुआ पति, आई तलाक की नौबत, चंद लाइक्स के चक्कर में बिगड़ा घर.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया के दौर में कंटेंट क्रिएशन तेजी से बढ़ रहा है। हर दिन…

1 of 816

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *