खबर टीम इंडिया की। लगातार चार मैच हारने के बाद पाकिस्तान ने आखिरकार जीत हासिल कर ली है। कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए पाकिस्तान-बांग्लादेश के मुकाबले में पाकिस्तान ने शानदार प्रर्दशन किया। पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया। बांग्लादेश की टीम पहले खेलते हुए 45.1 ओवर में सिर्फ 204 रन बनाकर ऑल आउट हो गई, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने 32.3 ओवर में ही तीन विकेट खोकर जीत हासिल की और नेट रन रेट में उन्हें बड़ा फायदा हुआ। अब पाकिस्तानी टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है।
गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने किया शानदार प्रर्दशन
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया लेकिन यह गलत साबित हुआ। शाहीन अफरीदी ने पहले ओवर में तंज़ीद हसन (0) और तीसरे ओवर में नजमुल होसैन शंटो (4) को आउट करके स्कोर 6/2 कर दिया। छठे ओवर में 23 के स्कोर पर मुशफिकुर रहीम भी सिर्फ 5 रन बनाकर चलते बने। लक्ष्य के जवाब में पाकिस्तान की शुरुआत काफी शानदार रही और टीम में लौटे फखर ज़मान ने अब्दुल्लाह शफीक के साथ पहले विकेट के लिए 128 रनों की बेहतरीन शतकीय साझेदारी निभाई और टीम को 18वें ओवर में ही 100 के पार पहुंचा दिया था। फखर ज़मान ने 74 गेंदों में 81 रनों की बेहतरीन पारी खेली, लेकिन 28वें ओवर में 169 के स्कोर पर वह भी आउट हो गये और टीम को तीसरा झटका लगा। यहाँ से मोहम्मद रिज़वान (21 गेंद 26*) ने इफ्तिखार अहमद (15 गेंद 17*) के साथ मिलकर टीम को 33वें ओवर में 105 गेंद शेष रहते एकतरफा जीत दिला दी। बांग्लादेश की तरफ से तीनों विकेट मेहदी हसन मिराज़ ने लिए।
क्या अब भी टॉप 4 में पहुंच जाएगी पाकिस्तान
यहां से पाकिस्तानी टीम का सेमीफाइनल में पहुंचना बेहद मुश्किल नजर आ रहा है। पाकिस्तान की यह 4 मैचों में लगातार हार के बाद पहली जीत है। वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान का अगला मुकाबला 4 नवम्बर को बैंगलोर में न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा, वहीं बांग्लादेश का अगला मुकाबला 6 नवम्बर को श्रीलंका के खिलाफ दिल्ली में होगा। पाकिस्तान को ना सिर्फ ये सभी मैच बड़े अंतर से जीतना होगा, बल्कि दूसरी टीमों पर भी नजर रखनी होगी।













