न्यूज़भारत

करवाचौथ पर जब चांद बढ़ाए आपका इंतजार, बादलों की वजह से चांद नजर ना आने पर ऐसे व्रत खोल सकती हैं आप

खबर टीम इंडिया की। आज करवाचौथ है और देश की महिलाएं अपने सुहाग की लंबी उम्र और सुख-सौभाग्य की कामना को पूरा करने के लिए व्रत रख रहीं हैं। बगैर कुछ खाए-पिए पूरे दिन के लिए रखने वाले इस व्रत में कई बार चांद आपका इंतजार बेहद बड़ा देता है। जिस चांद को देखकर करवा चौथ का व्रत पूरा होता है, अगर घने बादलों की वजह से आपके शहर में चांद न दिखाई दे तो आप इस तरह से पूजा कर सकतीं हैं। करवा चौथ के दिन चंद्रमा अगर न दिखाई दे तो आप किसी दूसरे स्थान पर मौजूद व्यक्ति के मोबाइल के जरिए चंद्र दर्शन करके अपनी पूजा पूरी कर सकती हैं। वीडियो कॉल के इस उपाय को करने पर आपकी चंद्र दर्शन की कामना अधूरी नहीं रहेगी और आपको पूजा का पूरा फल प्राप्त होगा।

अब बिना टेंशन कीजिए चंद्र दर्शन

पंचांग के अनुसार कल कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की चतुर्थी पर करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। इस व्रत का प्रचलन दक्षिण भारत की बजाय उत्तर भारत में ज्यादा है। करवा चौथ व्रत की पूजा में चंद्रमा का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है क्योंकि इसी को देखकर महिलाएं अपना व्रत खोलती हैं। यदि आप मोबाइल, इंटरनेट जैसी सुविधा का इस्तेमाल कर पाने में असमर्थ हैं तो भी आपको बिल्कुल भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। अगर आपके शहर में किसी कारणवश चंद्र दर्शन नहीं हो पा रहे हैं तो आप भगवान शिव के मस्तक पर शोभायमान चंद्रमा को देखकर अपने व्रत को खोल सकते हैं।

भगवान शिव की चंद्रमा वाली प्रतिमा न मिले तो क्या करें?

अगर आपको भगवान शिव की चंद्रमा वाली प्रतिमा न मिले तो भी आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप अपने घर में किसी पात्र या चौकी में चावल से चंद्रमा बनाकर उसकी पूजा कर सकती हैं। मान्यता है कि इस उपाय से करवा चौथ व्रत को खोलने पर भी पुण्यफल की प्राप्ति होती है। करवा चौथ वाले दिन चंद्र दर्शन का कोई रास्ता न निकले तो आप इस दिन चंद्रोदय के समय चंद्र देवता का स्मरण करें और उसी दिशा की ओर मुख करके उनकी पूजा करें, जिधर चंद्रोदय होना हो। इस विधि से भी आपको पूजा का पूरा फल प्राप्त होगा।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 746

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *