न्यूज़भारतहेडलाइंस

भूपेश का किला ढहाने दुर्ग पहुंचे पीएम मोदी, सीएम भूपेस पर निशाना साध कर देश की जनता के लिए कर दिया बड़ा ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी। छत्तीसगढ़ में चुनावी मौसम के बीच सीएम भूपेश बघेल का किला ढहाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुर्ग पहुंचे। पीएम मोदी ने शनिवार को दुर्ग में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने सीएम भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए जमकर निशाना साधा इस दौरान उन्होंने देश की जनता के लिए एक बड़ा ऐलान भी किया। महादेव बेटिंग एप मामले का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने सीएम भूपेश पर कई गंभीर आरोप लगाए। आपको बता दें की छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होना है। 7 नवंबर और 17 नवंबर को छत्तीसगढ़ में वोटिंग होगी।

अगले 5 सालों तक 80 करोड़ जनता को मिलेगा मुफ्त राशन

दुर्ग पहुंचे पीएम मोदी ने देश की जनता के लिए एक बड़ा ऐलान किया। केंद्र की मोदी सरकार ने मुफ्त में राशन देने की योजना को पांच साल और बढ़ा दिया है। ये ऐलान करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि- मैंने फैसला कर लिया है कि देश के 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन देने वाली योजना को बीजेपी सरकार अब अगले 5 साल के लिए और बढ़ाएगी। आपका ये प्यार और आशीर्वाद मुझे हमेशा पवित्र निर्णय करने की ताकत देता है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना को मार्च 2020 में कोविड संकट के दौरान लागू किया गया था। इस योजना का लाभ देश के 80 करोड़ लोगों को मिलता है।

सीएम भूपेश पर पीएम मोदी के गंभीर आरोप

अपने संबोधन के दौरान पीएम ने कांग्रेस को झूठ का पुलिंदा बताया साथ ही महादेव बेटिंग एप मामले का जिक्र करते हुए सीएम भूपेश पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि- छत्तीसगढ़ सरकार ने जनता का भरोसा तोड़ा है। इन्होंने तो महादेव के नाम को भी नहीं छोड़ा, कांग्रेस की प्राथमिकता है अपने नेताओं के चहेतों को नौकरियां बांटना, आपके बच्चों को नौकरियों से बाहर करना। दो दिन पहले बहुत बड़ी रेड पड़ी है, कांग्रेस के नेता लूट के पैसे से अपना घर भर रहे हैं।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 773

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *